Archives

IMG-20220801-WA0017

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को BYJU’S में 10 लाख का पैकेज

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi के बीटेक सीएसएई के दो छात्रों को बायजू कंपनी ने 10 लाख के सालाना पैकेज पर चयनित किया है। सत्र 2018-2022 के दोनों छात्र बी.टेक B. Tech Computer Science Engineering – Jharkhand Rai University (jru.edu.in) ग्रेजुएट हैं। बायजू दुनिया की एक जानी-पहचानी मल्टीनेशनल कंपनी है जो ऑनलाइन एजुकेशन लर्निंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी से बीटेक सीएसएई करने वाले दोनों ही छात्र का नाम सौरभ कुमार ही है। दोनी छात्र अपनी सफलता का पूरा श्रेय उस शिक्षा और सिद्धांत को देते हैं जो उन्हें झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी कैंपस में मिला ।

BTech CSE

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने बताया कि “विश्वविद्यालय के सत्र 2021-2022 में छात्रों का शतप्रतिशत प्लेसमेंट हो चूका है। सत्र 2021-2022 में अबतक 170 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चूका है। । इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कैम्पस प्लेसमेंट बाईजू कंपनी में बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले दो छात्रों जिनका नाम सौरभ कुमार ही है उनका है इन्हें ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली प्रसिद्ध कंपनी बाइजू ने 10 लाख का पैकेज दिया है।

सौरभ कुमार का कहना है कि ” जेआरयू में रहते हुए मुझे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग IT Club – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi जैसी तकनीकी के बारे में पता चला और मैंने कई दोस्त भी बनाए। फैकल्टी से मिली तकनीकी शिक्षा और उनके मार्गदर्शन ने मुझे यहां तक पहुंचाया है।

बाईजू में ही चयनित एक और छात्र सौरभ ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि “विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड Our Recruiters – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi इसकी एकेडेमिक कुशलता का नतीजा है। यहां छात्रों के लिए हमेशा नए मौके तैयार किए जाते हैं और शानदार प्लेसमेंट और शिक्षकों से मिलने वाला मार्गदर्शन छात्रों को नए आयाम छूने में मदद करता है।“

साल 2021–2022 में जेआरयू ने रिकॉर्ड प्लेसमेंट दर्ज किया है। सत्र 2021-2022 में 170 से ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। जिन टॉप कंपनियों ने सबसे ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट किया है उनमें बायजू,टीसीएस,विप्रो,इनफ़ोसिस,टाटास्टील,सीसीएल,इसीएल,सिफ़ी टेक्नोलॉजीलिमिटेड,क्यूस्पाइडर,एगनिटो टेक्नोलॉजीज,इमेजइन्फ़ोसिस्टम,फ़ास्टइन्फोलीगलसर्विसेज,टेकफोकस प्रमुख हैं।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी प्रदेश और सीमवर्ती राज्यों के छात्रों को लगातार शानदार शिक्षा दे रहा है और उन्हें नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्लेसमेंट के तौर पर मदद भी। कुछ ऐसे पहलू भी हैं जिन्हें देखते हुए छात्र झारखण्ड राय यूनिवर्सिट में शिक्षा पाने के लिए आकर्षित हो रहे है जैसे स्टेट ऑफ द आर्ट कैंपस, आईआईटी बॉम्बे के साथ पार्टनरशिप, माइनर रिसर्च, पेटेंट और नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा को बढ़ावा देना।

moot court 1

मूट कोर्ट लॉ छात्रों के लिए बेहद जरूरी

बार कौंसिल ऑफ इंडिया The Bar Council of India ने विधि शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए पाठ्यक्रम में मूट कोर्ट को शामिल किया। मूट कोर्ट को कृत्रिम कोर्ट कह सकते है। इसका उद्देश्य विधि के छात्रों वास्तविक अदालत में होने वाली कार्यवाही को उसी रूप में एक मॉडल की तरह समझाना है। मूट कोर्ट में विधि के छात्र भाग लेते हैं, और वास्तविक अदालत की प्रक्रिया और उसकी गतिविधियों को सीखते हैं। इसमें पार्टियों के बीच एक काल्पनिक विवाद पर काल्पनिक सुनवाई और सबूत पेश किये जाते हैं, जिससे छात्रों को अदालतों की प्रक्रिया प्रयोगात्मक तरीके से समझ में आ सके।

BA LLB Strip JRU

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi के डिपाटमेंट ऑफ़ लॉ में दो पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे है।

BALLB BA LLB – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) और
LLB LLB – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

BA LLB यह कोर्स 5 साल का होता है और इसमें 12 वीं के बाद नामांकन लिया जा सकता है। LLB यह 3 वर्ष का पाठ्यक्रम है और कोई भी स्नातक पास विद्यार्थी इसमें नामांकन ले सकता है। वर्किंग प्रोफेशनल और कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने वालों के बीच यह कोर्स पिछले कुछ वर्षों में काफी पॉपुलर हुआ है। झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी का डिपाटमेंट ऑफ़ लॉ विधि के विद्यार्थियों को नियमित मूट कोर्ट Law Moot Court – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi अभ्यास की सुविधा प्रदान करता है। एक सफल अधिवक्ता के लिए भाषा का अच्छा ज्ञान, उसे अभिव्यक्त करने की कला, कानून का अच्छा ज्ञान, उसे स्पष्टत: समझने एवं तत्काल किसी विषय / मामले पर कार्य करने की योग्यता का विकास जितना अवाश्यक है उतना ही विधिक विवाद को पहचानने, विधिक सामग्री एकत्र करने, बहस की तैयारी करने, बहस के समय उत्तेजना में न आना तथा अदालत या प्रतिपक्षी द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देने की योग्यता का विकास करना महत्वपूर्ण है।

cbse-12th-result-2022-declared-girls-outshine-boys-again-know-pass-percentage

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित। झारखंड के 92.29 % छात्र सफल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं।

12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं, 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।

झारखंड के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। देवघर के रहने वाले अथर्व सिंह झारखंड टॉपर बनें हैं। वहीं 12वीं साइंस में कशिश अग्रवाल स्टेट टॉपर बनी हैं। इस वर्ष कुल 70298 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। झारखंड के 96.37% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में झारखंड के 92.29% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। Diploma in Mining Engineering – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल 2022 से लेकर 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है। BBA (Bachelor of Business Administration) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

सीबीएसई ने नतीजों के साथ-साथ मार्किंग स्कीम को भी स्पष्ट कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि कैसे 12वीं के नतीजे तैयार किए गए हैं। इसके मुताबिक, रिजल्ट में टर्म-1 की परीक्षा का 30 प्रतिशत और टर्म-2 परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज दिया है। वहीं प्रैक्टिकल के नंबर दोनों टर्म में बराबर-बराबर लिया गया है। BBA Logistics – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी करने के साथ-साथ परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, यह परीक्षाएं अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने घोषणा की है कि, 15 फरवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

10वीं,12वीं के नतीजे के साथ सीबीएसई ने मार्किंग स्कीम को भी किया स्पष्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं,10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।

झारखंड के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड के 96.37% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में झारखंड के 92.29% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। BBA (Bachelor of Business Administration) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

सीबीएसई ने 10वीं,12वीं के नतीजे के साथ मार्किंग स्कीम को भी स्पष्ट कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि कैसे 12वीं के नतीजे तैयार किए गए हैं। इसके मुताबिक, रिजल्ट में टर्म-1 की परीक्षा का 30 प्रतिशत और टर्म-2 परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज दिया है। वहीं प्रैक्टिकल के नंबर दोनों टर्म में बराबर-बराबर लिया गया है। BBA Logistics – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी करने के साथ-साथ परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, यह परीक्षाएं अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने घोषणा की है कि15 फरवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। BA LLB – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

सीबीएसई ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए वार्षिक परीक्षा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस संबंध में पहले ही घोषणा में कहा था कि COVID-19 के प्रकोप के परिणामस्वरूप परीक्षाओं को दो टर्म में विभाजित करना एक उपाय’ था, चूंकि अब महामारी का प्रभाव पहले से ही समाप्त हो रहा है तो बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के अपने नियमित कार्यक्रम को फिर से शुरू करेगा। इसके तहत, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं अब पुराने पैटर्न के आधार पर होगी।

CBSE-10-12-Result

सीबीएसई के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे 15 जुलाई को होंगे घोषित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE – Central Board of Secondary Education के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित किये जा सकते है। कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2021-2022 के लिए शैक्षणिक सत्र को विभाजित करना और दसवीं व 12वीं कक्षा के लिए पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाना सीबीएसई द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना का हिस्सा था। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा 24 मई को संपन्न हुई, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जून को समाप्त हुई थी।

देश के अधिकांश राज्य बोर्डों ने परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड ने परीक्षाएं महामारी के मद्देनजर देर से आयोजित कराई थी। BBA (Bachelor of Business Administration) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण इस अकादमिक वर्ष को दो टर्म में बांटा था। टर्म-1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित हुई थी। टर्म-1 में स्टूडेंट्स से ऑब्जेक्टिव टाइप वाले प्रश्न पूछे गए थे। टर्म-1 परीक्षा के तीन माह बाद रिजल्ट जारी किया गया था। BA LLB – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दी गई थीं। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी किया गया था। परीक्षा न होने पाने के चलते सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर और मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं किया था। पिछले वर्ष 10वीं में 99.04 फीसदी और 12वीं में 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

संयमित जीवन कला और प्राथमिक उपचार की जानकरी सभी को होनी चाहिए : डॉ. अनंत सिन्हा

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi हेल्थ क्लब ने मंगलवार को लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट और प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर व्याख्यान देने के लिए देवकमल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रांची के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनंत सिन्हा उपस्थित थे।

डॉ. सिन्हा ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में दैनिक जीवनचर्या और खानपान विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को फर्स्ट ऐड उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि “प्राथमिक उपचार और उपचार प्रदान करने की व्यवहारिक जानकारी सभी को पता होनी चाहिए।“ Bachelor of Physiotherapy (BPT) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)
सम्बोधन के पश्चात डॉ. अनंत सिन्हा ने देवकमल हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही सुविधाओं और चिकित्सीय उपकरणों से भी विद्यार्थियों को परिचित करवाने का कार्य किया। उन्होंने वीडियो प्रस्तुति के जरिये प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से जुड़े विभिन्न उपचार और उपकरणों की जानकारी भी प्रदान करने का कार्य किया। शिविर के दौरान हॉस्पिटल से आये स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फर्स्ट ऐड उपचार का प्रयोगित प्रदर्शन भी किया। Diploma in Pharmacy (D.Pharm) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)
कार्यक्रम के प्रारंभ अवसर पर झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने डॉ. अनंत सिन्हा एवं देवकमल हॉस्पिटल से आये स्वास्थ्य कर्मियों को पौधा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजिओथेरेपी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एंथोनी येशुदास ने किया।
जागरूकता शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। देवकमल हॉस्पिटल से अस्पताल व्यवस्थापक विकास सिंह और मनोज कुमार उपस्थित थे।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी और ब्राइट कोड सॉफ्टवेयर कंपनी के बीच एमओयू

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी रांची Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi और ब्राइट कोड सॉफ्टवेयर कंपनी के बीच एमओयू किया गया है। यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के बीच हुए इस करार में इंटर्नशिप प्रोग्राम, लाइव प्रोजेक्ट,एफडीपी पर सहमति हुई है। झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के
रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन और ब्राइट कोड सॉफ्टवेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ धनेश महतो ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

डॉ. पियूष रंजन ने एमओयू पर जानकारी देते हुए बताया कि इस करार से छात्रों को इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, इंडस्ट्रियल विजिट फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम,और एफडीपी से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसका सीधा लाभ उन्हें पढ़ाई के अलावा नौकरी प्राप्त करने में मिलेगा। B. Tech Computer Science Engineering – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

ब्राइट कोड के सीईओ धनेश महतो ने एमओयू के बारे में बताते हुए कहा कि
कंपनी का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध करते हुए नौकरी से जोड़ना है। Master of Computer Application (MCA) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in) एमओयू के मौके पर डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की कोर्डिनेटर प्रो. अनुराधा शर्मा, विभाग के शिक्षक प्रो. कुमार अमरेंद्र मौजूद थे।

शिक्षा मंत्रालय ने झारखंड राय विश्वविद्यालय को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले संस्थान के तौर पर किया चिन्हित

झारखंड राय विश्वविद्यालय, Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi रांची इंस्टीटूशन इनोवेशन कौंसिल " (IIC) Institution’s Innovation Council (IIC) – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi को उच्च शिक्षा में पूरे भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले संस्थान के तौर पर चिन्हित किया है। आईआईसी सेल को वर्ष भर नवाचारी कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम चलाने एवं नियत कार्यक्रमों में प्रगतिशील भागीदारी निभाने के लिए टू स्टार रेटिंग प्रदान किया गया है।
आईआईसी सेल को कुल 50 अंको में से 49.99 अंक प्राप्त हुआ है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आदेश के तहत देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार परिषद "इंस्टीटूशन इनोवेशन कौंसिल " (IIC) की स्थापना हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा छात्रों को नए विचारों के साथ काम करने और नए विचारों को प्रोटोटाइप में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना, प्रेरित करना और उनका पोषण करना है।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए नवाचार और स्टार्ट-अप की संस्कृति को व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने के लिए इनोवेशन कौंसिल को स्थापित करने पर जोर दिया गया है। कौंसिल की मुख्य भूमिका बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, छात्रों और कर्मचारियों को नवाचार और उद्यमिता से संबंधित गतिविधियों में संलग्न करना है। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षण संस्थानों में मौजूदा चुनौतियों/मुद्दों सामयिक और अनियोजित नवाचार को संबोधित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। https://www.facebook.com/JRU-Innovation-Cell-112831420185862 इससे पूर्व भी 4 स्टार रेटिंग के साथ झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी ‘इंस्टीटूशन इनोवेशन कौंसिल’ (IIC) को देश शीर्ष संस्थानों में शामिल किया गया
था।

JAC-12th-Result

दसवीं, इंटर साइंस के परीक्षा परिणाम घोषित, इंटर साइंस में 92. 25% पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC),रांची ने मंगलवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया । राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जैक बोर्ड के रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट जैक बोर्ड के नामकुम स्थित कार्यालय से जारी किया गया ।

Admission Open 2022-JRU

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इस साल ली गयी परीक्षा में लगभग सात लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे । इसमें मैट्रिक की परीक्षा में 3,99,010 और इंटर साइंस की परीक्षा में करीब सवा लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi

मैट्रिक परीक्षा में 95.60 % विद्यार्थी पास हुए, जबकि इंटर साइंस में 92.19 % विद्यार्थी पास हुए हैं। मैट्रिक में 2,25,854 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 1,24,514 द्वितीय श्रेणी और 23,524 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। इंटर साइंस में 54,769 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 5,117 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी, 13 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी एवं 03 विद्यार्थी पास हुए हैं। Diploma in Mining Engineering – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 1256 और इंटर के लिए 680 केंद्र बनाये गये थे। इस तरह से देखा जाए, तो 10वीं बोर्ड और इंटर साइंस में करीब पांच लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। BBA Logistics – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच ली गयी वहीं 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक 10वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई थी। वहीं इंटर की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 मार्च, 2022 के बीच हुई थी।

योग दिवस पर झारखण्ड राय विश्वविद्यालय में योगाभ्यास सत्र का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखण्ड राय विश्वविद्यालय Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi रांची के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर मार्गदर्शन देने के लिए योग प्रशिक्षक जगदीश सिंह उपस्थित थे।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम ‘मानवता के लिए योग रखी गई है। यह थीम कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए चुनी गई है। योग का मूल सार सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखना या फिर दिमाग व शरीर के बीच संतुलन बनाना नहीं है, बल्कि दुनिया में मानवीय रिश्तों के बीच संतुलन बनाना भी है।

Admission Open 2022-JRU

योग प्रशिक्षक जगदीश सिंह ने योगाभ्यास सत्र से पहले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ” हर साल 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे दो कारण मुख्य कारण है, जिसमें से पहला कारण यह है कि साल के इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर रहती हैं। वहीं, दूसरा कारण पौराणिक है 21 जून को ग्रीष्म संक्राति को सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और इसके बाद आने वाली पूर्णिमा को भगवान ने शिव ने अपने सात शिष्यों को पहली बार योग की दीक्षा दी थी। ”

योगाभ्यास के एक घंटे के सत्र के दौरान सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से जुड़े आसनों का अभ्यास कराया गया ,जिसमें एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारी और शिक्षक भी शामिल हुए। Community Services – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi

2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में भाषण देते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को सिर्फ 3 महीने के अंदर बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया और 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । योग दिवस की शुरुआत 2015 को हुई थी, जिसके बाद हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। https://www.jru.edu.in/blog-post/nss-national-integration-camp-2022/

योग भारत की 5,000 वर्ष प्राचीन परंपरा है जो शरीर तथा मन की समरसता को प्राप्त करने के लिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को जोड़ती है। योग’ शब्द संस्कृत से लिया गया है एवं इसका अर्थ -शरीर तथा चेतना का एकीकृत होना है।