Archives

Mining Symposium

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में “प्रॉस्पेक्ट ऑफ़ अंडरग्राउंड कोल् माइनिंग इन इंडिया” विषय पर सिम्पोजियम का आयोजन।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ माइनिंग इंजीनियरिंग के द्वारा सोमवार को ” प्रॉस्पेक्ट ऑफ़ अंडरग्राउंड कोल् माइनिंग इन इंडिया विषय पर ऑन लाइन सिम्पोजियम का आयोजन किया। इस अवसर पर व्याख्यान देने के लिए आईआईटी आईएसएम धनबाद में प्रोफेसर और कैरियर डेवलपमेंट सेल के चैयरमैन डॉ सतीश कुमार सिन्हा और झारखण्ड स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सीसीएल में डायरेक्टर फाइनेंस के तकनिकी सचिव संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर विभाग के फैकल्टी मेंबर और विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी से 250 से ज्यादा स्डेंट्स ऑनलाइन जुड़े हुए थे।
प्रो. सतीश सिन्हा ने अपने संबोधन के दौरान अंडरग्राउंड माइनिंग से जुड़े कई तरीको का जिक्र किया जो बेहद सफल और प्रयोग में लाये जाते है। उन्होंने इस दौरान स्टूडेंट्स को अंडरग्राउंड माइनिंग से जुड़े कई कार्यों से भी अवगत कराया। इसके अलावा माइन एनवायरनमेंट, मिनरल कन्जर्वेशन और वर्क कल्चर के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस दौरान स्टूडेंट्स ने दोनों वक्ताओं से प्रश्न पूछे जिनमें कार्य के तरीके, अनुभव और माइनिंग सेक्टर से जुड़े अवसरों से जुड़े सवाल थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. रश्मि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर माइनिंग डिपार्टमेंट के कोर्डिनेटर प्रो. सुमीत किशोर भी उपस्थित थे।

Webinar on IMPACT AND STRATEGIES FOR THE EDUCATION SECTOR DURING COVID -19 PANDEMIC

Click here to Register

Date : 14 Dec, 2020
Time : 11:00 am onwards

Webinar WhatsApp Group 1

Webinar WhatsApp Group 2

Webinar WhatsApp Group 3

Webinar WhatsApp Group 4

Webinar WhatsApp Group 5

SPEAKERS :

Prof. (Dr.) Ramesh Sharan
Dean, Faculty of Social Sciences, Ranchi University Former Vice Chancellor – Vinoba Bhave University

Mr. Lokesh Mehra
Head – South Asia, Amazon Web Services Academy

Convenor : Dr. Neelu Kumari
Assistant Professor, Deptt. of Economics Doranda College, Ranchi Mobile No : 9470193857

Convenor : Prof. Rashmi
Assistant Professor, Deptt. of Life Skills Jharkhand Rai University, Ranchi Mobile No : 9431579389

JRU National E confrence pic

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय नेशनल इ- कॉन्फ्रेंस का आयोजन

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में आयोजित एक दिवसीय नेशनल इ- कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की “आदिवासी दौलत के भरोसे नहीं विश्वास के भरोसे जीता है। आजादी के लंबे समय के बाद भी कई क्षेत्र अछूते रह गए। नीतिगत रूप से देश के बारे में समाज के बारे में कई कार्य अधूरे है। हमें अपने देखने का नजरिया बदलने की जरुरत है। जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन ही आजादी के इतने वर्षो बाद किया गया। सबसे जरुरी है भरोसा कायम करना और किये जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना। जनजातीय समाज के मूल बहुत सिद्धांतों के प्रति समाज बढ़ाने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया। “ झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची, ट्राइबल वेलफेयर एंड एंटरप्रेनरशीप कौंसिल, विकी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की इस नेशनल कांफ्रेंस के समुद्र मंथन से कई नविन और सार्थक बातें सामने आएंगी जिनको साथ लेकर कार्य किया जायेगा।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में शनिवार को “एमपॉवरिंग ट्राइबल वीमेन : इंटरप्रेनॉरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट अ वे टुवर्ड्स आत्मनिर्भर भारत ” पर नेशनल इ- कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ “शुभम करोति कल्याणम” के सश्वर पाठ के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विषय प्रवेश करते हुए झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी की कुलपति और ट्राइबल वेलफेयर एंड एंटरप्रेनरशीप कौंसिल, विकी की नेशनल प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. सविता सेंगर ने नेशनल इ कॉन्फ्रेंस के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा की ” यह झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची, ट्राइबल वेलफेयर एंड एंटरप्रेनरशीप कौंसिल, विकी का संयुक्त प्रयास है। हमारा उद्देश्य जनजातीय और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें प्रशिक्षित करने और उनके हुनर को वैश्विक पहचान देने की है।

डॉ सेंगर ने कहा की महिलायें आज भी विषमता की शिकार है। जनजातीय महिलायें कठिन श्रम करने के बाद भी आर्थिक रूप से संपन्न नहीं बन पायी है। विकी इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। सतत विकास और उद्यमिता को बढ़ाव देना इसके प्रमुख कार्यों में शमिल है। इसी कड़ी में आईडिया पिचिंग कांटेस्ट का आयोजन किया गया था जो एक सफल प्रयास रहा इसके जरिये युवा महिला उद्यमियों को अपने मौलिक विचारों को प्रदर्शित करने का मंच मिला और नविन विचारों को पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के सार्थक प्रयत्नों की भी प्रशंसा की जिनके जरिये कार्य किये जा रहे है।

डॉ सेंगर ने बताया की ट्राइबल वेलफेयर एंड एंटरप्रेनरशीप कौंसिल, विकी के सहयोग से ट्राइबल टैलेंट पूल बिजनेस बेंचर्स “बायो आयुर्वेदा ” की स्थापना की गयी है जो जनजातीय उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। इसमें प्रशिक्षण, उत्पाद संग्रह और उत्पादन को बाजार उपलब्ध करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया की यह सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तौर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा की कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नए रोड मैप मिलेंगे जिससे प्रयासों को गति मिलेगी।

कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वीमेंस इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की फाउंडर प्रेसिडेंट और झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ हरबीन अरोड़ा ने अपने प्रेरणा दायी संबोधन के दौरान “समता और ममता के समन्वय पर जोर देते हुए कहा की महिलाओं को मौका देने की जरुरत है जो उन्हें कई कारणों से मिल नहीं पता है। सफलता सबका अधिकार है। आत्मनिर्भर भारत अभियान की सोच भी इसी प्रकार की है जिसमें सशक्त और कौशल आधारित भारत की कल्पना है। दुनिया को भारत का टैलेंट दिखे और वी कैन डु इट का सन्देश सबके पास जाये। डॉ अरोड़ा ने इ प्लेटफॉर्म सी -इकॉनमी की भी चर्चा की जिसमें महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कार्य किया जाता है।“

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के एडवाइजर और एचइसी के पूर्व सीएमडी प्रो. अभिजीत घोष ने अपने संबोधन में नेशनल इ – कांफ्रेंस की चर्चा करते हुए कहा की इसमें देश के कई राज्यों से 76 से ज्यादा शोध पत्र आये है जिनमें से 42 का चयन किया गया है। कॉन्फ्रेंस में 4 आमंत्रित व्याख्यान, 4 तकनिकी व्याख्यान और 2 सामानांतर सत्र का आयोजन किया जायेगा।

उद्घाटन सत्र के समापन के पश्चात झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. पियूष रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षाविदों , शोध छात्रों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ हरबीन अरोड़ा को धन्यवाद दिया जिन्होंने उपस्थित होकर कांफ्रेंस का मान बढ़ाया और शोधार्थियों को प्रोत्साहित किया। डॉ. रंजन ने पुनः सभी विश्वविद्यालय कर्मियों को धन्यवाद दिया जिनके द्वारा इसे सफल बनाने में सहयोग दिया गया।

TOP TEN Career Opportunities in the field of Agriculture Sciences

Agriculture is as old as human civilization. The Indian economy is heavily dependent on Agriculture as it contributes to 16.5% of India’s gross domestic product (GDP) and employs the largest (43%) of the Indian workforce. Over the years, India has undergone a quantum shift from basic farming to more efficient, sustainable, and productive farming.

B.Sc Agri. STRIP

More importantly, with the growing population and rise in urban and rural income there is a huge demand for food, making it critical to have a modern system of agricultural education that can produce highly skilled and competent manpower to address the challenging tasks of catering to the industry requirements.

Some interesting facts about Indian agricultural Industry:

  • India has 20 agri-climatic regions and presence of all 15 major climates, encouraging cultivation of variety of different crops across the world
  • India possesses 46 of the 60 soil types in the world.
  • India has the 10th largest arable land resource in the world
  • India is one of the largest producers of vegetables, fruits and flowers in the world
  • India is the largest producer of milk, second-largest of sugar & leading producer of coconut and spices. The spice market in India is valued at INR 40,000 crore (USD 5.87 billion) annually
  • Organic food is the next big thing and India ranks first in number of organic farmers and ninth in terms of area under organic farming
  • In 2019, India was the 9th largest exporter of agricultural products and the total value of exported agricultural products stood at $ 37.4 billion.
  • India’s agriculture technology can grow to $24.1 billion in 5 years
  • The current market size of agri-tech, including AI-based agri innovation start-ups in India, is nearly worth $ 204mn.
  • 2018 saw an inflow of over $1 bn in startups in India in agriculture

What a career in Agriculture can offer

Backed by Government initiatives like “Aatmanirbhar Bharat” & “Make in India” along with growing private sector investment, the overall scenario of agriculture as an industry has undergone a huge change in the past decade. As a result, agricultural education in India has also transformed & become responsive to the growing and changing needs of the society in general and aspirations of the farming community in particular. Let us discuss the exciting emerging career opportunities for aspirants in this field.

Here are the TOP TEN Career opportunities in the field of agriculture Sciences:

Agricultural engineering: There is a growing demand for agriculture engineers in India in both Govt. & private sector. Agricultural engineering is the branch of engineering that applies engineering science disciplines and technology practices to the efficient production and processing of food, feed, fiber and fuels. Agriculture Students can become agriculture engineer, agriculture inspector, agriculture specialist, farm manager, agronomist etc.
Top Employers: ICAR, FCI, ITC, Nestle, NABARD, Amul, CSIR, and Mother Dairy etc.

Food Processing: The Indian food retail market is expected to reach INR 61 lakh crore (US$ 894.98 billion) by 2020. The Indian food processing industry accounts for 32 per cent of the country’s total food market, one of the largest industries in India and is ranked fifth in terms of production, consumption, export and expected growth. There are various opportunities like Food Technologist, Research Scientist, Engineers and Bio-chemists etc. which can be explored.
Top Employers: Parle Agro, ITC Foods, Britannia, LT Foods, KRBL, Venky’s India, MTR Foods etc.

Horticulture: The field of horticulture holds ample scope both nationally and internationally. Horticulturists can find jobs in institutes of horticulture, in plantations, vegetable farms as well as fruit groves. Advancement in horticultural technology, increasing product demands and a growing export industry makes this a lucrative career option. Horticulture jobs include positions like project manager, landscape designer, horticulturist, pomologist, agriculture inspector, floriculturist, irrigation manager etc.
Top Employers: Adama India, Mcleod Russel India Ltd, Jain Irrigation Systems Ltd, Goodricke Group Ltd etc.

Forestry: As we all know that forest is a very important part of an ecosystem. Therefore, management of forest is required and is done by the foresters (forest professionals).The career opportunities are available in both public as well as in private sector. The public sector jobs includes work in zoological parks, wildlife ranges, Forest Dept., National Parks & sanctuaries etc.
Top Employers: Indian Council of Forestry Research and Education (ICFRE) and its affiliated institutes, AECOM India, IIFM etc.

Dairy Farming: India is the largest milk producer and the second largest milk products producer in the world leading to a plethora of career opportunities in dairy farming in the country.
Employment opportunities exist in both government and private sectors. The National Dairy Development Board (NDDB) is a key PSU in the field, however, with almost every state aping Amul’s ‘cooperative’ success, employment opportunities have increased manifold for technologists and managers, both in production and marketing. Entry of multinational giants like Nestle, Cadburys, Britannia, Kellogg’s, Heritage Foods, KFC, HUL, etc. has given a further boost to job opportunities.
Top Employers: Amul, Mother Dairy, Heritage Foods, Cadburys, KSE, Parag Foods etc.

Aquaculture: With its long coastline with rich biodiversity, India is the fourth largest producer of fish in the world offering great scope for Fisheries and aquaculture. Many career options exist in this field in both public and private sectors like Manager – aquaculture, Manager-fisheries, Culturist, consultant, technical staff etc.
Top Employers: BMR Group, Goldmarine Exports, Abad Fisheries, Avni Foods etc.

Poultry Farming: Growing demand for a low priced source of protein-rich nutrients, provided by eggs and chickens has led to a 20% annual growth to the Indian Poultry farming industry. Jobs from the sector can be taken up in various hatcheries, veterinary hospitals, pharmaceutical concerns, feed millers, and feed production companies.
Top Employers: Godrej Agrovet, Suguna Foods, Venkateshwara Hacheries etc.

Sericulture: The word ‘sericulture’ is derived from the Greek word ‘sericos’ which means ‘silk’ and the English word ‘culture’ meaning ‘rearing’. Sericulture refers to the conscious mass-scale rearing of silk producing organisms to obtain silk. India has the unique distinction of being the only country producing all the five kinds of Silk- Mulberry, Eri, Muga, Tropical Tasar and temperate (oak) Tasar. The job prospects comprise of sericulturist, serìculture Research, sericulture assistant, sericulture Inspector and supervisor etc.
Top Employers: State/District Khadi Boards, NABARD, Krishi Vigyan Kendra etc.

Research Science & Communication: You can pursue a career in research and communication as an agricultural researcher or a journalist. You can drive innovation for improving agricultural yields and sustainable production.
Top Employers: Indian Agriculture Research Institute, ICAR, Farmioc etc.

Agri-Entrepreneurs: According to a study by FICCI, agricultural start-ups are growing at 25 per cent Y-O-Y basis offering technological solutions for helping the Indian farm sector in keeping the food and farm supply. A large number of entrepreneurs in the country have turned entrepreneurs and have become quite successful.
Top Agri-Entrepreneurs: Agro Star, EM3 agri Services, Ninjacart, Crofarm, Farm Taaza, Cropln, Ugaao etc.

Pre Republic day parade

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में झारखण्ड राय विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक शामिल

भारत सरकार के युवा एवं खेल विभाग की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका के लिए पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर 2020 का आयोजन 7 नवंबर को किया गया। रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित शिविर में 3 विश्वविद्यालयों, 20 महाविद्यालयों से कुल 140 स्वयंसेवक शामिल हुए। झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची की एनएसएस इकाई से जुड़े 5 स्वयंसेवक भी शिविर में शामिल हुए ।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होना हर विद्यार्थी का सपना होता है। इसके लिए राज्य स्तर पर चयन शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें देश भर के अलग अलग प्रांतों से सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका का चयन किया जाता है। राज्य स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुनः 6 राज्यों के लिए आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में शामिल होते है। इसके उपरांत सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन राजपथ पर आयोजित परेड के लिए किया जाता है। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में स्वयंसेवकों से दौड़, परेड, साक्षात्कार,सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया।

झारखण्ड राय विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक प्रति वर्ष पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में शामिल होते रहे है। वर्ष 2019 में विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा सतरूपा भट्टाचार्जी का अंतिम चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ था। सेंट्रल जोन के लिए रांची निफ्ट में आयोजित विशेष कैम्प में सतरूपा का चयन हुआ था जिसमें 6 राज्यों के स्वयं सेवक उपस्थित थे।

रांची में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू डॉ. पी के वर्मा, रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार, झारखण्ड राय विश्वविद्यालय से डॉ अलोक कुमार, प्रो. रघुवंश सिंह सहित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।

IEC 2020

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी को प्रदान किया टू स्टार रेटिंग

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची के इंस्टीटूशन इनोवेशन कौंसिल ( आईआईसी ) को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित इनोवेशन सेल ने वर्ष 2019-2020 के दौरान वर्ष भर नवोन्मेष और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित टू स्टार रेटिंग का प्रमाणपत्र प्रदान किया है। शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के प्रमाणपत्र में यूनिवर्सिटी के द्वारा वर्ष भर किये गए कार्यों और इनोवेशन से जुड़े प्रयासों को प्रोत्साहित करने एवं समय- समय पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की गयी है।

IIC

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित इनोवेशन सेल की स्थापना नवाचार की संस्कृति को पूरे देश में सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। इसके मुख्य कार्यों में आईडिया जेनेरेशन,प्री इन्क्यूबेशन,इन्क्यूबेशन और इन्क्यूबेटर को सफल स्टार्टअप्स मेंबदलने के लिए प्रेरित करने का कार्य करता है। इसके अलावा उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को नए विचार गढ़ने और उनपर अमल करते हुए स्टार्टअप्स के अलावा उद्यमशील उद्यम स्थापित करने के लिए कार्य करता है।

IEC2

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 2019 में स्टार्टअप्स से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित और संचारित करने के लिए इंस्टीटूशन इनोवेशन कौंसिल की स्थापना की गयी थी। इसकी स्थापना के मुख्य उद्देश्यों में युवाओं को साहस भरते हुए प्रेरित करना, नए विचारों के साथ कार्य करते हुए मूल विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। स्थानीय स्तर पर इनोवेशन इको सिस्टम की स्थापना करना, स्टार्टअप्स मैकेनिज़्म का निर्माण, संज्ञानात्मक योग्यता का विकास करना भी इसके मुख्य कार्य है।

इंस्टीटूशन इनोवेशन कौंसिल ने उद्यम और नवाचार को बढ़ावा देने, इंटेलेक्टुअल प्रॉपर्टी राइट्स की जानकारी देने के अलावा वर्कशॉप, सेमिनार , स्टार्टअप्स से जुड़े सफल नवाचार और सफल उद्यमशील उद्यम से जुड़े लोगों से परिचय, निवेशको से मुलाकात , हैकेथोन, आईडिया कम्पटीशन, आईडिया पिचिंग कांटेस्ट जैसे प्रतियोगिता का आयोजन भी करता है।

dipotsav

झारखण्ड राय विश्वविद्यालय में दीपोत्सव 2020 का आयोजन

झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची के सांस्कृतिक कल्ब द्वारा दीपावली के पवन पर्व पर दीपोत्सव का आयोजन किया। इस वर्ष ऑनलाइन आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता दीपोत्सव में मुख्य रूप से दो प्रतियोगिया का आयोजन किया गया जिनमें रंगोली मेकिंग और वीडियो मेकिंग शामिल रहें। रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का थीम ” हाउ डु यू सी द वर्ल्ड डियूरिंग कोविड 19” जबकि वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का थीम “दिवाली” था।

Rangoli

रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम सेमस्टर की छात्रा जेनिफर कुजूर को विजेता जबकि बीएससी एग्रीकल्चर सेमेस्टर तृतीय की छात्रा प्रीति परायी को उपविजेता घोषित किया गया। वहीँ दिवाली वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र ओम कुमार विजेता वहीँ बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा वर्षा रानी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
दीपोत्सव प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सांस्कृतिक क्लब की समन्वयक प्रो. अनुराधा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

CSIT Promotional blog

झारखण्ड राय विश्वविद्यालय से बीसीए और एमसीए करते हुए लाइव प्रोजेक्ट से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त करें

बीसीए और एमसीए की पढ़ाई करते हुए लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव प्राप्त करना आजकल इंडस्ट्री ट्रेंड बन चूका है। एक तरफ विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के दौरान कोडिंग, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और पायथन जैसे नवीनतम सॉफ्टवेयर का ज्ञान क्लासरूम क्लासरूम लर्निंग से प्राप्त होता है । जबकि लाइव प्रोजेक्ट में शामिल होकर टेस्टिंग, डेवलपिंग, डी बगिंग और कोडिंग मेथड कम समय में पूरा करने का हुनर इंडस्ट्री फ्रेंडली होने में सहायक है। झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची का डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अपने छात्रों को इंडस्ट्री रेडी कोर्से, बेहतरीन ऐकडेमिक और लाइफ स्किल्स सपोर्ट, इंटर्नशिप, हैकेथॉन, वर्कशॉप, सेमिनार, इंडस्ट्रियल विजिट के साथ आईटी फील्ड के एक्सपर्ट के साथ रूबरू होने और उनके लाइव सेशन में शामिल होने का मौका प्रदान करता है। डिपार्टमेंट का उद्देश्य है सही मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थियों को आईटी फील्ड की नवीनतम तकनिकी जानकारियों से लैस करते हुए इनोवेशन और स्टार्टअप्स के लिए प्रेरित करना । इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन(ISRO) ने अपने ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए यूनिवर्सिटी को आईआईआरएस आउटरीच सेंटर के तौर पर मान्यता प्रदान किया है।

Click here to know Program Details & Fee Structure

CSIT Promotional blog (4)

डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मुख्यतः दो पाठ्यक्रम संचालित करता है। मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए)। दोनों ही कोर्स पूरी तरह रेगुलर, प्रैक्टिकल बेस्ड और रोजगारपरक है। बीसीए 3 वर्षीय पाठ्यक्रम है जिसके लिए योग्तया 12 वीं और एमसीए के लिए बीसीए की डिग्री अनिवार्य है। डिपार्टमेंट के बीसीए और एमसीए छात्र गूगल इंडिया द्वारा चलाये जाने वाले इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल है। कोविड के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी और मरीजों की सुविधा के लिए यहाँ के स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन ओपीडी व्यवस्था COVID OPD एप्लीकेशन निर्माण किया है। यहाँ के एमसीए स्टूडेंट्स ने मिलकर अपनी एक कंपनी “आईटी सोल्युशन कंपनी” का निर्माण किया है। यह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय से निबंधित है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के सहयोग से डिपार्टमेंट ऑफ़ सीएस एंड आईटी के स्टूडेंट (बीटेक कंप्यूटर साइंस) अंकित सिंह ने कैंपस ड्राइव के दौरान जारो टॉपस्कॉलर्स लिमिटेड में जॉब प्राप्त किया है। हैकेथॉन जैसे प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने हमेशा बेहतर परिणाम दिया है। अगर आप की इच्छा बीसीए और एमसीए करने के बाद कंप्यूटर और सूचना तकनीक के क्षेत्र में कैरियर बनाने की है।आईटी इंडस्ट्री और स्टार्टअप्स से जुड़ने की है तो झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची देता है आपको सीखने, खुद को गढ़ने और करियर को नई उचाईयों पर ले जाने का अवसर ।

Idea-Pitching

What’s Your BIG IDEA Contest

The weekend at JRU saw an innovative, entrepreneurial & passionate exchange among students across India’s leading academic institutions. The subject of the brainstorming centered on a very pertinent & grossly neglected issue of Tribal Empowerment. What could be better than the youth of today to come out with their BIG Innovative Ideas in the finale of “Idea Pitching Contest” organised by Institution Innovation Council, Jharkhand Rai University in association with Tribal Welfare & Entrepreneurship Council, Women’s Indian Chamber of Commerce & Industry (WICCI). The virtual event saw an enthusiastic participation of 15 shortlisted teams who presented their BIG ideas among a panel of esteemed jury & Industry experts.

The event kick-started with the teams highlighting the tribal community that comprises of 8.6% of Indian population and continues to be marginalized due to illiteracy, poor health, unemployment, migration and other social issues prevalent among them. We try to give you a sneak preview of the ideas discussed at the event.

The team from IMS Ranchi represented by Snaya Vohra presented her big idea in using tribal art to create unique & customised mobile covers for a thriving youth market.

As Technology continues to rule the way we consume across categories, many innovations were driven by the same. Team from JRU, Ranchi talked of “Van Bhandar” wherein tribal women with their inherent knowledge and skills of forest products can reach to a global market directly.

Taking a cue from our Honorable Prime Minister’s “Aatmanirbhar Bharat”mission, the team from MVJ College of Engineering, Bangalore, presented “Connect Tech”- software developed indigenously by them connecting the tribal community to the ecosystem of retailers, distributors, exporters and advisors.

Moving over to Traditional handicrafts of the tribes of India which are generally prepared out of resources available in their immediate ecology, where they inhabit has a major potential. Recognizing this opportunity, the team from B.M.S College of Engineering, Bengaluru presented a concept of “Live Tribal Museum” giving an opportunity for the visitors to experience the rich cultural heritage of Indian tribes.

“Riding to the Future” was the focus of the innovation presented by the duo from XISS College who came up with the usage of bamboo in creating a lightweight & durable bamboo cycle which is affordable, provides employment opportunity and is highly sustainable.

The tribal life revolves around farming which is somewhat not fully explored in the state of Jharkhand leading to huge wastage due to lack of processing and storage facilities. Seeing the potential, the team from JRU, came up with an interesting concept of “Chopper’s Board” wherein they propose to sell ready to cook cut vegetables customised for creating dishes.

As the health industry is undergoing a massive impact due to the pandemic, the impact was also felt as innovative concepts to market and promote medicinal and wellness products from the forests to reach the modern consumer were presented by the teams.

While the efforts of each team were truly appreciated by the jury, they had to choose the best from the lot, which they did.

Our heartiest congratulations to the winners of the contest- which goes to the team of Ekta Kumari & Baibhavi Pramanik from Jharkhand Rai University whose winning idea was as unique as their product aptly called “Keeda Jadi”- a unique kind of mushroom grown in forests and extremely high-valued for its rare medicinal qualities. Their winning idea is to grow this locally empowering the tribal community and market it as a miracle health product worldwide.

The Runners up award went to the team of Tahsin Afroz & Ashutosh Narayan who impressed the judges with “We Care- an eco-friendly Oral Care Start-up”. With the worldwide focus on plastic ban, it is the usage of sustainable products – that is the need of the hour. Leveraging the vast tribal knowledge of forest products the idea aims to create and market a range of eco-friendly oral care products.

Our note of gratitude to the eminent panel of judges comprising of Harpreet Singh Ahluwalia, Avijit Ghosh, Sanjay S.,Kamakshi Raman, ED-HRD SAIL and Prof. Savita Sengar, VC Jharkhand Rai University who showed the way to the budding entrepreneurs with their valuable suggestions and advise.

#bigidea #entrepreneurs #tribalsofIndia #womenempowerment # Aatmanirbhar Bharat #marketing #technology #healthcare #agroreforms #Indianhandicraft #tribalart #tribalwelfare #IndianYouth #Jharkhand #Ranchi Colleges

ekta diwas

राष्ट्रीय एकता दिवस पर झारखण्ड राय विश्वविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रीय एकता दिवस 31 ऑक्टूबर के अवसर पर झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची में ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर विश्वविद्यालय के सभी विभागों में बारी- बारी से ऑनलाइन शपथ लिया गया। इस आयोजन में छात्रों के साथ विभाग के फैकल्टी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारीयों ने भी शपथ लिया। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती अवसर पर हर वर्ष 31 ऑक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर झारखण्ड राय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने कार्यक्रम में शामिल छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा की ” सरदार पटेल एक अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे जिन्होंने देश को एक जुट करने का कार्य किया। उनका अनुशासन हम सब के लिए अनुकरणीय है। देश के अखंडता और राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने में उनके योगदान के कारण ही उन्हें लौह पुरुष की संज्ञा दी गयी। हमें उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रयत्न करना चाहिए।“

कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, विभाग शिक्षक और विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित थे।