Tag Archives: JHARKHAND RAI UNIVERSITY RANCHI

शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास है: देश राज शर्मा

शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास है। शिक्षा किसी देश की भाषा, सभ्यता, संस्कृति और जीवन आचरण से जुड़ा विषय है। इसका मुख्य अंग चरित्र निर्माण और सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज के लिए आदर्श नागरिक तैयार करना है। उक्त बातें चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक देश राज शर्मा ने झारखण्ड राय विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा 16 विषयों पर कार्य किया जा रहा है जिनमें से चरित्र निर्माण एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में शामिल है। उन्होंने पंचकोश अवधारणा से भी संछिप्त परिचय कराया। झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त प्रयास से रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला ” चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास आयोजन विश्वविद्यालय कैम्पस में किया गया।

JRU STRIP ALL PROGRAM

कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत न्यास के संयोजक अमरकांत झा से उपस्थित अतिथयों का सभी से परिचय करवाया और कार्यशाला के विषय पर अपनी बातें रखी।

स्वागत भाषण करते हुए झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची की कुलपति एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखण्ड की अध्यक्ष प्रो. सविता सेंगर ने सर्वप्रथम कार्यशाला के विषय और न्यास द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की ” शिक्षा का स्वरुप ऐसा होना चाहिए जो समाज और संस्कृति से जुड़ा हो। शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यावसायिक दक्षता प्राप्त युवा शक्ति का निर्माण करना नहीं है युवाओं के अंदर चरित्र निर्माण का विकास करते हुए उन्हें एक आदर्श नागरिक के तौर पर समाज के लिए तैयार भी करना होता है।

एमिटी यूनिवर्सिटी रांची के कुलपति डॉ. रमन झा ने अपने संछिप्त भाषण में शिक्षा , शिक्षक और वर्तमान मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ” चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व का विकास मूलतः तीन बातों पर केंद्रित है। इन तीन के जरिये शिक्षक, विद्यार्थी और आदर्श समाज की कल्पना को साकार किया जा सकता है ये हैं – सुविधा, सम्बन्ध और समझ। ये तीनों ही चरित्र निर्माण का आधार स्तम्भ है और उनके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास तभी संभव है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के कुल सचिव डॉ. विजय सिंह ने अपने सम्बोधन में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के अब तक किये गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की नई शिक्षा नीति 2020 के निर्माण में न्यास की महत्वपूर्ण भूमिका है। आगामी वर्षों में नीति के क्रियान्वयन से अहम् बदलाव देखने को मिलेगें। देश की शिक्षा नीति भारतीय परम्पराओं और इतिहास के सही रूप को प्रदर्शित करने का कार्य करेगी।

कार्यशाला के दौरान समूह चर्चा और सामूहिक गतिविधि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गतिविधि कार्यों के जरिये प्रतिभागियों को विषय की समझ और उससे जुड़े कार्यों से अवगत करने का कार्य किया गया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची के कुलसचिव डॉ. पियूष रंजन ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों और न्यास से जुड़े अधिकारयों का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने कार्यशाला को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यशाला में महेंद्र सिंह,डॉ. रंजीत प्रसाद, डॉ. रामकेश पांडेय, डॉ. बालेश्वर नाथ, डॉ. देवधन सिंह, प्रो. श्रीधर बी. दंडीन , प्रो. अमित गुप्ता, डॉ. भारद्वाज शुक्ल,डॉ. सुशील शुक्ल, प्रो. भूपेंद्र उपाध्याय,डॉ. बालेश्वर नाथ पाठक, डॉ. ब्रज कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित।

LLB करने वालों के लिए सुनहरा अवसर: झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी दे रहा 100 % छात्रवृति पाने का मौका

LLB का अंग्रेजी में नाम बैचलर ऑफ लॉ है तथा लैटिन भाषा में “लेगम बेकालयुरेस” एलएलबी का संक्षिप्त नाम है। जो छात्र LLB पूरा कर लेते हैं वह बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया (BCI) में स्वयं को पंजीकृत करने के बाद कानून का अभ्यास कर सकते हैं। एलएलबी एक अंडर ग्रेजुएट डिग्री है जिसे कानून नियमों और विनियमों का एक समूह है जिसके अंदर कोई भी समाज या देश चलता है यानी कि संचालित होता है। LLB कोर्स 3 साल का होता है तथा इसे 6 सेमेस्टर में बांटा गया है। किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री लेने के बाद एलएलबी 3 साल का कोर्स किया जा सकता है।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची के डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल स्टडीज में 3 वर्षीय एलएलबी और 5 वर्षीय BA LLB पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है । LLB कानून के पढ़ाई की पहली सीढ़ी है, जहाँ से आप कानून सीखना शुरू कर सकते हैं। LLB एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। इस कोर्स में लॉ एंड आर्डर की छोटी-बड़ी सभी जानकारियों को सिखाया जाता है।

LLB पाठ्यक्रम:
एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम है । किसी भी संकाय में स्नातक किया हुआ छात्र इसे कर सकता है । एलएलबी करने के लिए बीए में न्यूनतम 45 % मार्क्स होना आवश्यक है ।

छात्रवृत्ति का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा :
झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची ने LLB कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृति योजना प्रारंभ किया है । अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के वैसे छात्र जिन्होंने बीए (ग्रेजुएशन) की परीक्षा पास कर ली हो और वे LLB पाठ्यक्रम में नामांकन लेना कहते है लाभ उठा सकते है।

योग्यता :
अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के वैसे छात्र जिन्होंने बीए (ग्रेजुएशन) की परीक्षा पास कर ली है और उन्हें न्यूनतम 45 % प्राप्त हुआ है वह एलएलबी कोर्स कर सकते है और छात्रवृति भी प्राप्त कर सकते है ।

छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें :
छात्रवृति का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची के कामड़े कैम्पस या www.jru.edu.in पर लॉग इन कर नामांकन फॉर्म को भरें । ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 120 2546 पर कॉल करें ।

टाटा स्टील में चयनित हुआ झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी का माइनिंग इंजीनियरिंग स्टूडेंट आदित्य प्रताप

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi के माइनिंग इंजीनियरिंग का स्टूडेंट आदित्य प्रताप सिंह का चयन टाटा स्टील लिमिटेड में माइनिंग फोरमैन के पद पर हुआ है। इन्हें टाटा स्टील कलिंगा नगर प्रोजेक्ट के जोड़ा नामक स्थान पर पदस्थापित किया गया है। आदित्य प्रताप ने झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग की Diploma in Mining Engineering – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सीसीएल के फुसरो (बोकारो ) स्थित परियोजना में इंटर्नशिप भी पूरा किया है।

मूलतः बिहार के बिहार शरीफ जिले के रहने वाला आदित्य बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। डिप्लोमा की पढ़ाई के दौरान भी ये सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया करते थे। दोहे और छंद लिख कर उसे अपनी आवाज देना इनका पसंदीदा काम है। इन्होने पिछले ही दिनों अपने गृह जिले के युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए ” पहली उड़ान “नामक संस्था बनाई है। संस्था ओपन माईक प्रस्तुति के जरिये युवा कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है। Department of Mining Engineering – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi

आदित्य के अनुसार “यूनिवर्सिटी के कल्चरल क्लब में आयोजित कार्यक्रमों में मैं भी शामिल होता था। इंटर्नशिप के दौरान सीसीएल के कर्मियों के लिए आयोजित कल्चरल इवेंट में मुझे परफॉर्म करने का मौका मिला। परफॉर्म करने के बाद मुझे काफी सराहना मिली। इसके बाद उड़ान संस्था चलाने का विचार आया। सोशल मीडिया के जरिये मैंने ओपन माईक प्रस्तुति को लोगों तक पहुँचाने का काम किया है। इससे मुझे काफी जगहों से परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाने लगा, मेरी हॉबी आज मेरे लिए करियर का सेकंड ऑप्शन बन चुकी है। “

IMG-20220801-WA0017

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को BYJU’S में 10 लाख का पैकेज

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi के बीटेक सीएसएई के दो छात्रों को बायजू कंपनी ने 10 लाख के सालाना पैकेज पर चयनित किया है। सत्र 2018-2022 के दोनों छात्र बी.टेक B. Tech Computer Science Engineering – Jharkhand Rai University (jru.edu.in) ग्रेजुएट हैं। बायजू दुनिया की एक जानी-पहचानी मल्टीनेशनल कंपनी है जो ऑनलाइन एजुकेशन लर्निंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी से बीटेक सीएसएई करने वाले दोनों ही छात्र का नाम सौरभ कुमार ही है। दोनी छात्र अपनी सफलता का पूरा श्रेय उस शिक्षा और सिद्धांत को देते हैं जो उन्हें झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी कैंपस में मिला ।

BTech CSE

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने बताया कि “विश्वविद्यालय के सत्र 2021-2022 में छात्रों का शतप्रतिशत प्लेसमेंट हो चूका है। सत्र 2021-2022 में अबतक 170 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चूका है। । इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कैम्पस प्लेसमेंट बाईजू कंपनी में बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले दो छात्रों जिनका नाम सौरभ कुमार ही है उनका है इन्हें ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली प्रसिद्ध कंपनी बाइजू ने 10 लाख का पैकेज दिया है।

सौरभ कुमार का कहना है कि ” जेआरयू में रहते हुए मुझे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग IT Club – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi जैसी तकनीकी के बारे में पता चला और मैंने कई दोस्त भी बनाए। फैकल्टी से मिली तकनीकी शिक्षा और उनके मार्गदर्शन ने मुझे यहां तक पहुंचाया है।

बाईजू में ही चयनित एक और छात्र सौरभ ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि “विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड Our Recruiters – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi इसकी एकेडेमिक कुशलता का नतीजा है। यहां छात्रों के लिए हमेशा नए मौके तैयार किए जाते हैं और शानदार प्लेसमेंट और शिक्षकों से मिलने वाला मार्गदर्शन छात्रों को नए आयाम छूने में मदद करता है।“

साल 2021–2022 में जेआरयू ने रिकॉर्ड प्लेसमेंट दर्ज किया है। सत्र 2021-2022 में 170 से ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। जिन टॉप कंपनियों ने सबसे ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट किया है उनमें बायजू,टीसीएस,विप्रो,इनफ़ोसिस,टाटास्टील,सीसीएल,इसीएल,सिफ़ी टेक्नोलॉजीलिमिटेड,क्यूस्पाइडर,एगनिटो टेक्नोलॉजीज,इमेजइन्फ़ोसिस्टम,फ़ास्टइन्फोलीगलसर्विसेज,टेकफोकस प्रमुख हैं।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी प्रदेश और सीमवर्ती राज्यों के छात्रों को लगातार शानदार शिक्षा दे रहा है और उन्हें नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्लेसमेंट के तौर पर मदद भी। कुछ ऐसे पहलू भी हैं जिन्हें देखते हुए छात्र झारखण्ड राय यूनिवर्सिट में शिक्षा पाने के लिए आकर्षित हो रहे है जैसे स्टेट ऑफ द आर्ट कैंपस, आईआईटी बॉम्बे के साथ पार्टनरशिप, माइनर रिसर्च, पेटेंट और नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा को बढ़ावा देना।

cbse-12th-result-2022-declared-girls-outshine-boys-again-know-pass-percentage

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित। झारखंड के 92.29 % छात्र सफल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं।

12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं, 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।

झारखंड के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। देवघर के रहने वाले अथर्व सिंह झारखंड टॉपर बनें हैं। वहीं 12वीं साइंस में कशिश अग्रवाल स्टेट टॉपर बनी हैं। इस वर्ष कुल 70298 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। झारखंड के 96.37% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में झारखंड के 92.29% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। Diploma in Mining Engineering – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल 2022 से लेकर 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है। BBA (Bachelor of Business Administration) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

सीबीएसई ने नतीजों के साथ-साथ मार्किंग स्कीम को भी स्पष्ट कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि कैसे 12वीं के नतीजे तैयार किए गए हैं। इसके मुताबिक, रिजल्ट में टर्म-1 की परीक्षा का 30 प्रतिशत और टर्म-2 परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज दिया है। वहीं प्रैक्टिकल के नंबर दोनों टर्म में बराबर-बराबर लिया गया है। BBA Logistics – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी करने के साथ-साथ परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, यह परीक्षाएं अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने घोषणा की है कि, 15 फरवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

10वीं,12वीं के नतीजे के साथ सीबीएसई ने मार्किंग स्कीम को भी किया स्पष्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं,10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।

झारखंड के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड के 96.37% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में झारखंड के 92.29% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। BBA (Bachelor of Business Administration) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

सीबीएसई ने 10वीं,12वीं के नतीजे के साथ मार्किंग स्कीम को भी स्पष्ट कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि कैसे 12वीं के नतीजे तैयार किए गए हैं। इसके मुताबिक, रिजल्ट में टर्म-1 की परीक्षा का 30 प्रतिशत और टर्म-2 परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज दिया है। वहीं प्रैक्टिकल के नंबर दोनों टर्म में बराबर-बराबर लिया गया है। BBA Logistics – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी करने के साथ-साथ परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, यह परीक्षाएं अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने घोषणा की है कि15 फरवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। BA LLB – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

सीबीएसई ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए वार्षिक परीक्षा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस संबंध में पहले ही घोषणा में कहा था कि COVID-19 के प्रकोप के परिणामस्वरूप परीक्षाओं को दो टर्म में विभाजित करना एक उपाय’ था, चूंकि अब महामारी का प्रभाव पहले से ही समाप्त हो रहा है तो बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के अपने नियमित कार्यक्रम को फिर से शुरू करेगा। इसके तहत, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं अब पुराने पैटर्न के आधार पर होगी।

CBSE-10-12-Result

सीबीएसई के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे 15 जुलाई को होंगे घोषित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE – Central Board of Secondary Education के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित किये जा सकते है। कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2021-2022 के लिए शैक्षणिक सत्र को विभाजित करना और दसवीं व 12वीं कक्षा के लिए पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाना सीबीएसई द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना का हिस्सा था। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा 24 मई को संपन्न हुई, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जून को समाप्त हुई थी।

देश के अधिकांश राज्य बोर्डों ने परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड ने परीक्षाएं महामारी के मद्देनजर देर से आयोजित कराई थी। BBA (Bachelor of Business Administration) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण इस अकादमिक वर्ष को दो टर्म में बांटा था। टर्म-1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित हुई थी। टर्म-1 में स्टूडेंट्स से ऑब्जेक्टिव टाइप वाले प्रश्न पूछे गए थे। टर्म-1 परीक्षा के तीन माह बाद रिजल्ट जारी किया गया था। BA LLB – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in)

पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दी गई थीं। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी किया गया था। परीक्षा न होने पाने के चलते सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर और मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं किया था। पिछले वर्ष 10वीं में 99.04 फीसदी और 12वीं में 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।