Archives

12वीं क्लास के लिए CBSE की योजना को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, 15 जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे रिजल्ट।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के मामले में शुक्रवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की परीक्षा रद्द करने और असेसमेंट प्रक्रिया की स्कीम को मंजूरी दे दी है। बोर्ड लंबित परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स के रिजल्ट आयोजित हो चुके एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी करेगा। सीबीएसई ने कहा की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा।

Click here to know Course Details

    Course Strip

    सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट में बताया :

    • कक्षा 10वीं और 12वीं के जिन छात्रों ने परीक्षा पूरी कर ली है, उनका सामान्य रूप से रिजल्ट आएगा ।
    • जिन छात्रों ने तीन से ज्यादा पेपर दिए हैं, बचे हुए पेपर के लिए उनका रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत नंबर के हिसाब से दिया जाएगा.
    • जिन छात्रों ने बोर्ड के तीन पेपर दे दिए हैं, उन्हें बची हुई परीक्षाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ दो विषयों के औसत अंक मिलेंगे.
    • इसके अलावा जिन छात्रों ने 1 या 2 पेपर खत्म किए, उनके नंबर बोर्ड की परफोर्मेंस और इंटरनल/प्रैक्टिकल असेसमेंट के आधार पर दिया जाएगा।

    Course Strip

    RANCHI CBSE ICSE EXAMS

    ICSE और CBSE बोर्ड परीक्षाएं रद्द । विश्वविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अक्टूबर तक ।

    सुप्रीम कोर्ट ने ICSE द्वारा आयोजित परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया है. ICSE ने सुप्रीम कोर्ट को कहा है कि हम परीक्षा रद्द करने के लिए सहमत हैं। इसलिए अब ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई है। स्टूडेंट्स प्रोन्नति देने में आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली का पालन होगा. हालांकि ICSE ने बाद में परीक्षा देने का विकल्प नहीं रखा है।

    इधर सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। सीबीएसई ने आज इस मसले पर अपना अंतिम फैसले में बताया की एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होने वाली वालीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द की जाती हैं।

    इस मसले पर 25 जून को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, 12वीं बोर्ड के बच्चों को एग्जाम देने का विकल्प भी दिया जाएगा, लेकिन यह तब होगा, जब हालात बेहतर हो जाएंगे। अगर 12 वीं के छात्र परीक्षा देने का विकल्प चुनते हैं तो उनके लिए परीक्षा आयोजित की जा सकती हैं, लेकिन यह तभी हो पाएगा, जब हालात बेहतर हों जाएंगे।

    कोरानावायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अंतिम वर्ष के छात्रों की जुलाई में होने वाली परीक्षाएं रद्द की जा सकती हैं।

    नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को अक्टूबर तक टाला जा सकता है। मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को कहा है कि वह इंटरमीडिएट और अंतिम समेस्टर परीक्षा और शैक्षणिक कलेंडर के संबंध में पहले से जारी दिशा-निर्देशों का पुनरीक्षण करे ।

    Webinar Agriculture 24 June

    Medicinal Plant Based Integrated Farming System: An Option for Entrepreneurship Development

    Speaker: Mr. Pradip Kumar Sarkar – Agroforestry Scientist, ICAR RCER, FSRCHPR, Ranchi, Jharkhand

    Date: June 24, 2020
    Time: 11:00 am

    Platform: Google Meet

    Register Now Link
    Feedback Form Link

    Organized by Department of Agriculture in coordination with University Entrepreneurship Cell (IIC), Jharkhand Rai University, Ranchi

    YOGA DAY 2020 RANCHI

    अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून : सोशल मीडिया पर पोस्ट करें योग की मुद्राएँ।।

    भारतीय संस्कृति के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देर से ढलता है इसीलिए ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज से छह साल पहले 2015 में पहली बार मनाया गया था।

    ATTEND LIVE YOGA SESSION ON 21 JUNE 2020. FIND OUT MORE

    हर साल की तरह इस साल भी योग दिवस को एक थीम दी गई है।लेकिन इस साल कोरोनावायरस महामारी यानी कोविड 19 के चलते लोगों को ऐसी थीम दी गई है, जो सेहत और स्वस्थ्य को बढ़ावा देगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 थीम है “घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करना।”

    इस दिन को मनाने का उद्देश्य

    योग को प्राचीन भारतीय कला का एक प्रतीक माना जाता है। हम भारतीय योग को जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने के लि‍ए महत्वपूर्ण मानते हैं। अब विश्व भी इन सब बातों से सहमत है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के साथ लोगों को तनावमुक्त करना भी है।

    YOGA DAY 2020 RANCHI

    प्रधानमंत्री की ओर से 31 मई को शुरू की गई ‘मेरा जीवन, मेरा योग वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता के अलावा आयुष मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने लोगों को योग के बारे में अवगत कराने और योग दिवस में संक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है।

    मेरा जीवन, मेरा योग वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता

    यह प्रतियोगिता दो स्तरों पर होगी। पहली अंतररराष्ट्रीय वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता के तहत देश के भीतर से विजेताओं का चयन होगा। दूसरी तरफ अलग अलग देशों से वैश्विक विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कोई भी व्यक्ति तीन मिनट की योग क्रिया का वीडियो अपलोड कर सकता है। इसके साथ ही इस संदेश के साथ एक वीडियो बनाना होगा कि योग का उसकी जिंदगी पर क्या असर पड़ा है।

    इसके अलावा इस अवसर पर पत्र पत्रिकाओं के द्वारा फ़ोटो कांटेस्ट और सामाजिक और शिक्षा संस्थानों द्वारा योग की महत्ता पर वेबिनार का आयोजन भी किया जायेगा।

    Webinar-20-June-CSIT-04

    Best Practices to get early Placement in IT Companies

    Speaker: Mr. Sandeep Kumar Alumni of Jharkhand Rai University, Ranchi

    Associate Software Engineer, Mphasis Limited, Bangalore

    Date: 20 June, 2020
    Time: 7:00 pm – 8:00 pm

    Meeting Platform: Webex

    Register Now Link:

    WhatsApp Group Link:

    Organized by Department of CS & IT, Jharkhand Rai Univerity, Ranchi