Tag Archives: JHARKHAND RAI UNIVERSITY RANCHI

झारखंड JAC: 10वीं और 12वीं साइंस का परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में जारी होगा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी कर देगा। हालांकि बोर्ड ने अब तक परिणाम जारी करने की तारीख घोषित नहीं किया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कापियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। इस जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी किया जा सकता है।

Admission Open 2022-JRU

रिजल्ट का प्रकाशन ऑनलाइन किया जायेगा। इसकी घोषणा जैक के आधिकारिक वेबसाइट Home – Jharkhand Academic Council पर होगी। परीक्षार्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। मैट्रिक और आईएसी साइंस का रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरमीडिएट कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जायेगा। रिजल्ट दोनों टर्म की परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर जारी किया जायेगा। जैक द्वारा स्कूल और कॉलेजों को दोनों टर्म का रिजल्ट भेजा जायेगा। विद्यार्थी यह रिजल्ट अपने स्कूल और कॉलेज से दोनों टर्म के रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जैक अध्यक्ष के अनुसार इंटरमीडिएट कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट 10 जुलाई तक जारी किये जाने की संभावना है। कॉमर्स और आर्ट्स की कापियों का मूल्यांकन कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जायेगा।

10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 10वीं की परीक्षा में 3.80 लाख और इंटर की परीक्षा में 2.80 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए बोर्ड ने परीक्षा के लिए 1936 परीक्षा केंद्र बनाए थे ।

Two Days National conference

राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी,फार्मासूटिकल साइंसेज की टीम को प्रथम पुरस्कार

करंट सिनेरिओ एंड चैलेंजेज इन फार्मासूटिकल्स साइंसेज एंड रिसर्च’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi के फैकल्टी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज Department of Pharmacy & Physiotherapy Jharkhand Rai University (jru.edu.in) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की दो श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

Admission Open 2022-JRU

रिसर्च से जुड़े मिसलेनियस काटेगोरी में डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मासूटिकल साइंसेज के प्रो. सुदीप्तो मंगल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है वहीं फार्मा कोग्नॉसी केटेगरी में ए न्यू विलेज डिस्पेंसरी ” थीम पर पोस्टर बनाकर बी.फार्मा Bachelor in Pharmacy (B.Pharm) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) सेकंड सेमेस्टर के स्टूडेंट सूरज कुमार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में 150 से ज्यादा प्रतियोगी शामिल हुए।

Two Days National conference

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी रांची की तरफ से राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने के लिए 11 सदस्यीय दल में 8 स्टूडेंट और 3 शिक्षक शामिल थे।

सेमिनार में शामिल होने वाले टीम में डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मासूटिकल साइंसेज Diploma in Pharmacy (D.Pharm) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) के प्रो. सुदीप्तो मंगल, प्रो. शुभेंदु डे और प्रो. शोमा घोष और फार्मेसी स्टूडेंट सलमा लेपचा, हर्षिता चंद्रा ,ऋषभ गुप्ता,सूरज कुमार,अंकिता कुमार, स्वाति राय शामिल थी। राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ब्रेन वेयर यूनिवर्सिटी, कोलकाता के द्वारा आयोजित किया गया था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया(PCI) के अध्यक्ष डॉ. मोंटू एम पटेल, डेपुटी ड्रग कंट्रोलर (भारत सरकार) डॉ. अजमीरा रामकृष्णन उपस्थित थे।

Two Days National conference

A Two Days National conference on ‘ Current Scenario and Challenges in Pharmaceutical Sciences and Research

Jharkhand Rai University team performed brilliantly and got first prize in various categories of poster making competition at A Two Days National conference on ‘ Current Scenario and Challenges in Pharmaceutical Sciences and Research ‘ at Brainware University Kolkata.

Prof. Sudipto Mangal got the first prize in the Miscellaneous category & B.Pharma student Suraj Kumar got the first prize in Pharmacognosy category.

Two Days National conference

Alumni Meet 2022

फ्रेशर्स डे: झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी मिस फ्रेशर्स मुस्कान सेठी और मिस्टर फ्रेशर्स बने सैफ रजा

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi में शुक्रवार को फ्रेशर्स डे Abhivadan – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi का आयोजन किया गया। झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी कल्चरल क्लब Cultural Club – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi के सहयोग से आयोजित फ्रेशर्स डे ” अभिवादन ” में आजादी के अमृत महोत्सव के थीम पर फ्रेशर्स का वेलकम किया गया। देर शाम आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में सांस्कृतिक और अकादमिक प्रस्तुतियों का तानाबाना बना गया। Annual Fest – Tarang – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi

Admission Open 2022-JRU

अभिवादन (फ्रेशर्स डे) में मिस्टर फ्रेशर का ख़िताब डिप्लोमा माइनिंग के स्टूडेंट सैफ रजा को मिला वहीं मिस फ्रेशर का ताज बैचलर ऑफ़ फिजिओथेरेपी (BPT) Bachelor of Physiotherapy (BPT) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) की स्टूडेंट मुस्कान सेठी ने पहना। मिस्टर वर्सटाइल बने सुलेन्द्र कुमार (BCA), जबकि मिस वर्सटाइल पर कब्ज़ा जमाया बीए एलएलबी (BA LLB) BA LLB – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) की श्रुति आर्या ने।

‘अभिवादन’ का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची की कुलपति प्रो. सविता सेंगर एवं रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सेंगर ने सांस्कृतिक और अकादमिक मूल्यों पर विचार साझा करते हुए कहा कि ” लाइफ स्किल Life Skills – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi केवल विषय के तौर पर अपना महत्व नहीं रखता बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों में भी यह मददगार साबित होता है।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने “विजेताओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए फ्रेशर्स डे में शामिल सभी प्रतिभागियों को और मंच पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने फ्रेशर्स डे आयोजित करने वाली कल्चरल क्लब टीम के सदस्यों को भी सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।“

मिस्टर और मिस फ्रेशर्स के चयन के लिए निर्णायक मंडल में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सव्यसाची चक्रवर्ती, डीन मैनेजमेंट डॉ. हरमीत कौर, डिप्टी रजिस्ट्रार (ऐकडेमिक) डॉ. श्रद्धा प्रसाद एवं असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. अमृता मजूमदार शामिल थी।

फ्रेशर्स डे अभिवादन को सफल बनाने में कल्चरल क्लब की कन्वेनर प्रो.अनुराधा शर्मा,प्रो. सुमित किशोर एवं प्रो. कुमार अमरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके बाद डीजे नाईट विथ अलोक का आगाज हुआ जिसमें एक के बाद एक धमाकेदार सांग्स पर सारे स्टूडेंट्स ने जोरदार डांस किया।

ADIEU 2022

« of 7 »

BPT कोर्स देता है डॉक्टर बनकर प्रैक्टिस करने का सुनहरा अवसर

फिजियोथेरेपी, Bachelor of Physiotherapy (BPT) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है। फिजियोथेरेपी की खासियत यह है कि इसमें इलाज के दौरान किसी भी तरह की दवाई का इस्तेमाल नहीं किया जाता। एक्ससरसाइज, इलेक्ट्रोथेरपी व मसाज जैसे तरीकों का इस्तेमाल करके व्यक्ति को उसकी स्वास्थ्य समस्या से निजात दिलाता है।

BPT STRIP

फिजियोथेरेपिस्ट सिर्फ अलग−अलग तरीकों से मरीजों का इलाज ही नहीं करता, बल्कि वह पेंशेंट को यह यकीन भी दिलाता है कि वह जल्द ठीक हो सकते हैं और वह भी बिना किसी दवाई के।

BPT कोर्स इन रांची :

अगर आप फिजियोथेरेपिस्ट बनना चाहते हैं तो BPT यानी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) कोर्स Bachelor of Physiotherapy (BPT) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) बेस्ट ऑप्शन है। इसकी अवधी 4 वर्ष होती है और विज्ञान विषयों के साथ 12 वीं पास विद्यार्थी इसमें नामांकन ले सकता है।

बैचलर ऑफ़ फिजिओथेरेपी की पढ़ाई के लिए झारखण्ड,रांची में झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi एक विश्वसनीय नाम है। यूजीसी और नैक की मान्यता प्राप्त यह यूनिवर्सिटी बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल का एकलौता निजी विश्वविद्यालय है। Museum – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री फ्रेंडली करिकुलम, अनुभवी शिक्षक, प्रैक्टिकल बेस्ड एजुकेशन, लैबोरेटरी और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के कारण इसे कौंसिल द्वारा मान्यता प्रदान किया गया है। Physiotherapy Lab. – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi

Click for Fee Structure

BPT में करियर :

आजकल जिस तरह बीमारियां पैर पसार रही हैं, उसे देखते हुए यह कोर्स आज कल डिमांड में है। अस्पतालों व क्लिनकि, रिहैबिलिटेशन सेंटर, ओल्ड एज होम्स, हेल्थ सेंटर्स, नर्सिंग होम्स एंड डे सेंटर्स, स्पोर्ट्स क्लिनकि, क्लब, जिम सेंटर्स सभी जगह फिजियोथेरेपिस्ट कार्य करते हुए मिल जाएंगे। इसके अलावा अनुभव प्राप्त होने पर आप अपना खुद का फिजियोथेरेपी सेंटर भी चला सकते हैं।

एक अनुमान के मुताबिक़ शुरूआती दौर में आप दस से बीस हजार रूपए प्रतिमाह से शुरुवात कर कुछ समय के बाद आसानी से महीने के 30,000 से 50,000 रूपए भी कमा सकते हैं। अगर आप अपना प्राइवेट सेंटर खोलते हैं तो आप सिटिंग के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं।

फिजियोथेरेपी यूं तो आधुनिक चिकित्सा पद्धति है। लेकिन यह भारत में सदियों से प्रचलित स्पर्श चिकित्सा पद्धति का भी प्रतिनिधित्व करता है। यह न केवल कम खर्चीला है, बल्कि इसके दुष्प्रभाव की आशंका न के बराबर होती है।

IMG-20220523-WA0003

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में कॉमन योग प्रोटोकॉल पर कार्यशाला का आयोजन

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं डिवाइन योगा एकडेमी के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को कॉमन योगा प्रोटोकॉल विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग कौशल एवं योगाभ्यास में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डॉ.प्रणीता सिंह(डायरेक्टर डिवाइन योग अकादमी एवं वाईस चैयरपर्सन,झारखण्ड चैप्टर ऑफ़ इंडियन योगा एसोसिएशन ) उपस्थित थी।

वर्कशॉप के उद्घाटन अवसर पर झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने डॉ.प्रणीता सिंह, जगदीश सिंह (योग प्रशिक्षक एवं सदस्य डिवाइन योगा एकडेमी) को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

Admission Open 2022-JRU

वर्कशॉप को सम्बोधित करते हुए डॉ. पियूष रंजन ने योग की महत्ता एवं अपने निजी जीवन में इसके प्रभावों की चर्चा करते हुए कहा कि ” योग मानसिक और शारीरिक दोनों परेशानियों का समाधान है। डिप्रेशन और बेचैनी के साथ-साथ मन को भी शांत करने के लिए योग बेस्ट दवा मानी जाती है। वर्कहॉलिक्स लोगों में अक्सर तनाव और लंबे समय तक काम करने से शरीर में अकड़न हो जाती है। ऐसे में कुछ योगासन हैं, जिसको रोजाना करने से आप तरोताजा और अपना ध्यान फॉकस में रखने में कामयाब होते हैं।

YOGA Day (5)

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डॉ.प्रणीता सिंह ने योग की “योग को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आयुष मंत्रालय विभिन्न कदम उठा रहा है। ऐसा ही एक कदम कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) है। कामकाजी लोग ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ को लाइफस्टाइल में जरूर करें शामिल, तनाव से रहेंगे दूर योगा शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है। योग मानसिक और शारीरिक दोनों परेशानियों का समाधान है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कई योग एवं प्राणायाम संबधी विषयों पर चर्च भी किया। “BBA (Bachelor of Business Administration) – Jharkhand Rai University (jru.edu.in)

संबोधन उपरांत योग प्रशिक्षक जगदीश सिंह एवं प्रियंका के मार्गदर्शन में योगाभ्यास प्रारंभ किया गया। एनएसएस से जुड़े 50 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया। https://www.jru.edu.in/blog-post/jharkhand-rai-university-nss-unit-builds-up-community/
वर्कशॉप को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रघुवंश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत जयवर्धन ने किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कई वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Blood Donation Camp

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में शिविर का आयोजन: युवाओं ने 122 यूनिट किया रक्तदान

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी. रांची Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi एनएसएस सेल एवं रिम्स, रांची ब्लड बैंक के सहयोग से कमड़े कैंपस में एकदिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के समापन तक 122 यूनिट रक्त जमा किया गया।

शिविर के प्रारंभ में छात्रों ने फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया इस कार्य में एनएसएस स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके पश्चात सभी छात्रों का वजन कराया गया और रक्त की जाँच गयी। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टूडेंट्स ने स्वेक्षापूर्वक रक्त दान किया।

Admission Open 2022-JRU

रक्त दान करने के लिए कैंपस में एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान भी चलाया जिसमें रक्त दान से जुडी भ्रांतियां और रक्त दान के लाभ से भी सभी को अवगत कराया गया शिविर में रिम्स रांची की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उषा सरोज, डॉ. चंचल अशोक और डॉ. सिद्धू उपस्थित थी। Community Services – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi

NSS Cell JRU

रक्तदान के बाद व्यक्ति के शरीर में दोबारा से खून का निर्माण होता है जोकि साफ़, ताजा और स्वच्छ होता है। नये खून में किसी भी बीमारी से लड़ने की ताकत अधिक होती है। ये नया खून शरीर के सभी विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकल देता है, जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। https://www.jru.edu.in/blog-post/jharkhand-rai-university-nss-unit-builds-up-community/

रक्तदान के बाद नया खून बनता है और खून में रेड ब्लड सेल होते है, रक्त दान के बाद शरीर में नये रेड ब्लड सेल का आना शरीर के लिए लाभदायक है जिससे शरीर की तंदुरुस्ती बढती है । https://www.jru.edu.in/blog-post/nss-national-intigration-camp-2022/

IMG-20220523-WA0002

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी और पारस हॉस्पिटल रांची के सहयोग से वर्कशॉप का आयोजन

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi हेल्थ क्लब और पारस हॉस्पिटल एचईसी,रांची के सहयोग से “फर्स्ट ऐड इन इमरजेंसी एंड वोऊंड/ इंज्युरी मैनेजमेंट” विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारस हॉस्पिटल के यूनिट हेड ड़ॉ. नितेश कुमार और क्रटिकल केयर डिपार्टमेंट हेड ड़ॉ. शिव अक्षत उपस्थित थे।

वर्कशॉप के उद्घाटन अवसर पर मंच संचालन करते हुए सर्वप्रथम डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजिओथेरपी Bachelor of Physiotherapy (BPT) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) के ड़ॉ ए.येशुदास (पीटी) ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराते हुए विस्तार पूर्वक फर्स्ट ऐड पर प्रकाश डाला। उन्होंने पारस हॉस्पिटल द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और प्रशिक्षण से भी सभी को अवगत कराया। Physiotherapy Lab. – Jharkhand Rai University (JRU), Ranchi

Admission Open 2022-JRU

वर्कशॉप के प्रथम सत्र में ड़ॉ. शिव अक्षत ने प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट ऐड) क्या है और यह नितांत आवश्यक क्यों है इस पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि “चोट लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाने से पहले किए जाने वाले सहायक इलाज को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।

ड़ॉ. अक्षत ने अपने संबोधन के दौरान प्राथमिक चिकित्सक के उद्देश्य,प्राथमिक चिकित्सा के एबीसी के साथ सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रर्दशन करवाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया।

    प्राथमिक चिकित्सक के मुख्य उद्देश्य:

  • जान बचाना
  • स्थिति बिगड़ने से बचाना
  • ठीक होने में मदद करना
    प्राथमिक चिकित्सा के A B C:

  1. A (Air Way ) – श्वासन नली की जाँच
  2. B (Breathing) – साँस की जाँच
  3. C (Circulation) – परिसंचरण की जाँच

JRU Health Club (4)

CPR : यह एक आपातकालीन स्थिति में प्रयोग की जानेवाली प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की धड़कन या साँस रुक जाने पर प्रयोग की जाती है। सीपीआर में बेहोश व्यक्ति को सांसे दी जाती हैं जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलता है और साँस वापस आने तक या दिल की धड़कन सामान्य होने तक छाती को दबाया जाता है जिससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन वाला खून संचारित होने लगता है।

    CPR कब देना चाहिए :

    निम्नलिखित स्थितियों में सीपीआर देने की आवश्यकता हो सकती है।

  • अचानक गिर जाना
  • बेहोश हो जाना
  • साँस की समस्या
  • नब्ज का रुक जाना
  • करंट लगने पर
  • पानी में डूबना / ड्रग्स / धुएं के संपर्क में आना इत्यादि।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ पियूष रंजन ने धन्यवाद् ज्ञापन करते हुए उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया एवं वर्कशॉप आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पारस हॉस्पिटल एचईसी का भी धन्यवाद् किया। डॉ. रंजन ने ड़ॉ. नितेश कुमार और ड़ॉ. शिव अक्षत को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी Bachelor of Physiotherapy (BPT) – Jharkhand Rai University, Ranchi (jru.edu.in) एवं डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजिओथेरेपी के शिक्षकों Department of Pharmacy & Physiotherapy Jharkhand Rai University (jru.edu.in) एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।