Archives

जेआरयू: प्रैक्टिकल एजुकेशन पर है ज्यादा जोर

“सीइंग इज बिलिविंग” अंगेजी की इस कहावत का अर्थ है। “जो दिखाई पड़ता है विश्वास भी उसी पर होता है ” एजुकेशन सिस्टम भी अब अपनी पारंपरिक तकनीक को पीछे छोड़ते हुए इस कांसेप्ट पर काम कर रही है। पारंपरिक तौर पर इस प्रकार के एजुकेशन को प्रैक्टिकल एजुकेशन कहा जाता है। इस तकनीक में स्टूडेंट्स किसी भी स्ट्रीम का हो उसे अपने सब्जेक्ट से कनेक्ट करने के लिए वास्तविकता से अवगत कराया जाता है। यह धरातल कॉलेज का लैब- कंप्यूटर रूम या फिर किसी कला सम्बन्धी विषय का परिचय कराने के लिए किसी जगह का भ्रमण और उसका अध्ययनहो सकता है। एजुकेशनल टूर, विजिट, गेस्ट लेक्चर, वर्कशॉप, सेमिनार, इन्वाइटेड टॉक, सीम्पोसियम ये सारे माध्यम ऐसे है जिनके जरिये स्टूडेंट्स और फैकल्टी सब्जेक्ट के साथ डायरेक्ट इंटरैक्ट करते है। इस पुरे प्रोसेस में टीचर मीड- कम्युनिकेशन (मध्यस्थ ) की प्रक्रिया को निभाता है। वहीँ स्टूडेंट्स डायरेक्ट सब्जेक्ट के साथ इंटरैक्ट करते हुए एजुकेशन प्राप्त करता है। किताबों की तुलना में किसी भी टॉपिक का खुली आँखों से परिचय प्राप्त करना एक अलग ही संसार का अनुभव देता है।

लर्निंग बियॉन्ड द क्लासरूम इम्पोर्टेन्ट फॉर स्टूडेंट

लर्निंग बियॉंड द क्लासरूम और लर्निंग आउटसाइड द क्लास रूम वह प्रक्रिया है जिसमे क्लास रूम से बाहर निकल कर जाकर स्टूडेंट्स को वास्तविक जमीनी अनुभव, मुश्किलें, अलग अनुभव और रोमांच से रूबरू कराया जाता है।

हायर एजुकेशन में इंडस्ट्री ओरिएंटेड कोर्सेज और डायरेक्ट इंटरफ़ेस की अवधारणा ने पाठ्क्रमों में बड़े बदलाव किये है। युवाओं को स्किलड बेस्ड एजुकेशन और इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार तैयार करना भी इसका प्रमुख काम रहा है। पिछले कुछ वर्षों में प्रोजेक्ट वर्क-फील्ड सर्वे, इंटर्नशिप, पेड इंटर्नशिप और अप्रेंटिशिप की भूमिका बढ़ी है। इन सभी का मकसद युवा हाथों में हुनर प्रदान करना और उन्हें इंडस्ट्री के माहौल में ढालना है।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी ने टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्सेज के अपने करिकुलम को हमेशा अपडेट किया है। इन कोर्सेज के साथ अकादमिया और इंडस्ट्री के बीच के गैप को भरते हुए उसे मार्केट के डिमांड के अनुरूप तैयार किया गया है । टेक्निकल एजुकेशन में बदलावों और इंडस्ट्री की डिमांड को समझते हुए राय यूनिवर्सिटी ने अपने करिकुलम में दोनों का मिश्रण रखा है।

तकनीक के बढ़ते प्रभाव ने इ-लर्निंग को एक बड़े प्लेटफार्म के रूप में पेश किया है। इसके कारण स्टूडेंट्स की विजुअलाइजेशन कैपेसिटी में बड़ी वृद्धि देखि जा रही है। किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट को अपने सब्जेक्ट को देखने और समझने का एक नया नजरिया मिला है। इसी कड़ी में लैब टू लैंड की अवधारणा ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। वैसे विषय जिनका संबंध अर्थ- फार्म से जुड़ा हुआ है उन्हें लैब्रोटरी से बाहर ले जाकर डायरेक्ट जमीन पर होने वाले बदलावों से अवगत करना है। इन बदलावों को समझते हुए ही सही मायनों में बदलाव लाये जा सकते है।एग्रीकल्चर, केमेस्ट्री, फार्मेसी से जुड़े अध्ययन को धरातल पर उतरना संभव हो पाया है।

ENTREPRENEURSHIP AS A CAREER CHOICE – EXPERT GUIDANCE

‘Be your own boss’ – sounds exciting. Well, that is what entrepreneurship is all about. It is about pursuing something of your own, creating a brand and becoming the architect of your own growth.

At JRU, we train, encourage and inspire young minds to become innovators and entrepreneurs. Students of JRU aim high to become job creators and not job seekers. As a step towards this mission, an expert talk on the topic “How to build a career in entrepreneurship?” was organized on 18 October 2019.

The session was addressed by Sunil Kumar, Vice President Operation, Atal Bihari Vajpayee Innovation Lab (ABVIL). The special talk was jointly organized by Jharkhand Rai University, Ranchi in association with Institute Innovation Council (IIC).

Mr. Kumar gave his deliberations and explained precisely the recent developments in the startup and innovations field and how government policies in India now support the startup ecosystem.

He said, ‘Entrepreneurship is a great way to get out there, learn and build your career. Many young minds did just that to find their true calling, understand what they really wanted to do in life and know the career they were meant for.’

He added, ‘Entrepreneurship can push the candidate in the right career development path and teach numerous things. The Government has come up with a wide array of startup schemes and startup funds to encourage launch and growth of startups in the country.’

Handing out a practical advice to the students, Mr Kumar said, ‘Unfortunately, not everyone is cut out to be an entrepreneur. Or at least, not by nature. To run a business, you have to be smart and adept enough to assume the proper role.’

Here are some crucial points to becoming a successful entrepreneur.

Take the first step
Before you begin, you need a new and unique business idea. Right! If you have one on your mind, get right to it and start the market research. If you haven’t identified an idea yet, you need to spend time figuring out the idea that will help start your entrepreneurship journey. Do something that you love and you will have enough enthusiasm to pursue it for long. Do ample research on your idea to know if someone else is already working on similar idea.

Business planning
Once the phase of idea generation is over, make a plan. A business that lacks a strong planning will have difficulty in succeeding. To begin with, note down all the aspects of your business and the amount of efforts it will take to reach a certain goal. This will give you a rough idea of the costs involved.

Market research
Before jumping into the business, now that you have a business plan, do the necessary market research. It will tell you whether you have a receptive market for your business.

Make a business model
To transform your idea into a business, make a business model. It will help you decide, how will your business operate and work, what kind of services you will have to provide, how will people/customers benefit from your business and who all will you need to hire to make it happen.

Find a co-founder
For any startup to succeed, you need the support of a co-founder. Hence, before you begin, identify a cofounder and make that person become a part of your journey.

Register your business
Don’t forget to register your business. You can take advices from your advisor/s on how to do fulfil the registration process.

MOTIVATIONAL SPEECH ON PROSPECTS OF GEOLOGY – JR UNIVERSITY RANCHI

If you are wondering what are the career prospects of studying Geology, then keep reading. JR University Ranchi recently held an expert talk to explain students the relevance of geology in the economic progress of India.

Senior Manager Bhim Ray from Mineral Exploration Corporation Ltd delivered the motivational talk organised by Department of Civil Engineering of JRU, Ranchi, at the University campus. HOD Dr Shraddha Prasad welcomed Mr Rai and presented a plant as a gesture appreciation.

Mr Rai, during his talk informed students and walked them through the history of Mineral Exploration Corporation Limited (MECL). He told them that MECL was established as an autonomous Public Sector Company in October 1972, under the administrative control of Ministry of Mines, Government of India for systematic exploration of minerals, to bridge the gap between the initial discovery of a prospect and its eventual exploitation. MECL has the Mission “to provide high quality, cost effective and time bound geo-scientific services for exploration and exploitation of minerals”.

MECL has completed over 1475 projects/reports and established 171452 Million Tonnes of ores/ mineral reserves of minerals like Coal, Lignite, Bauxite, Copper, Gold, Lead-Zinc, Iron Ore, Limestone, Manganese, Magnesite, Chromite, Fluorspar and several other Industrial Minerals since inception (As on 30th June, 2019). It has recently diversified into mining and beneficiation of minerals and sampling & analysis of coal stocks.

He said that the career prospects for Geology study is immense and identified three key areas where they are employed –
1. Geologists and engineers are employed in the search for and production of mineral resources.
2. Mineral Exploration, mining and industrial minerals companies employ geologists, geophysicists and engineers.
3. Mining and exploration consultancy companies also employ a similar set of geologists and engineers.
Mining and minerals exploration usually refer to operations that search for and extract minerals. These extracted minerals can then be processed to produce metals such as iron, copper, gold and zinc in addition to other essential elements such as phosphorus.

Industrial minerals companies also explore for and extract minerals. These extracts are used in their largely unprocessed form. This includes resources extracted by quarrying including aggregates (sand and gravel), slate and limestone and those extracted by more complex mining methods such as clays and gypsum.

जेआरयू कैंपस कनेक्ट: चेंज योर लाइफ – चेंज योर माइंड

किसी भी संस्थान की गतिविधियों का प्रचारक उस संस्था की गृह पत्रिका होती है। आज के दौर में भी इसका अपना महत्व है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन और व्यापक प्रभावों से इंकार नहीं किया जा सकता जिसमे कोई भी जानकारी तुरंत सभी कर्मियों और सम्बंधित व्यक्तियों तक पहुँच जाया करती है।

लेकिन आज भी कॉलेज/ विश्वविद्यालय/ उद्योग जगत और सरकारी कार्यालयों के कार्यों और उपलब्धियों से अवगत करने का सबसे सटीक और विश्वासी माध्यम गृह पत्रिका है। आम बोलचाल की भाषा में इसे हाउस जर्नल कहा जाता है। प्रकाशन के आधार पर इसके कई प्रकार है जैसे वार्षिक – अर्द्ध वार्षिक – त्रैमासिक – मासिक और साप्ताहिक गृह पत्रिका। एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आज भी इसके महत्व को समझा जाता है और वार्षिक या अर्द्ध वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है। एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन ने तो शोध पत्रिकाओं का भी प्रकाशन अपने स्तर से प्रारंभ किया है जिसका उद्देश्य नए विषयों और गुणवत्ता आधारित शोधों को बढ़ावा दिया जा सके।

झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची के द्वारा युथ एक्टिविटी बेस्ड अर्ध वार्षिक bi-anuual) हाउस जर्नल “कैंपस कनेक्ट” प्रकाशित किया जाता है। पत्रिका का प्रकाशन संपादक मंडल के सहयोग से किया जाता है। इस संपादक मंडल का मार्गदर्शन यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन द्वारा किया जाता है। डॉ.रंजन के अनुसार ” कैंपस कनेक्ट बायीं एनुअल हाउस जर्नल है जिसका उद्देश्य यूनिवर्सिटी की ऐकडेमिक और नॉन ऐकडेमिक एक्टिविटीज को प्रमोट करना है। डिपार्टमेंटल एक्टिविटी और फैकल्टी अचीवमेंट को प्रमोट करने के लिए यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट वाइज जर्नल के प्रकाशन को बढ़ावा दे रहा है। इस कड़ी में फैकल्टी ऑफ़ एग्रीकल्चर का प्रयास अंकुरण सराहनीय है जो डिपार्टमेंट के फैकल्टी के लिखे रिसर्च पेपर और स्टूडेंट्स एक्टिविटी का संकलन है”।

यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ माइनिंग इंजीनियरिंग की पत्रिका “खनन” और डिपार्टमेंट ऑफ़ मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पत्रिका “मैकेनाइज़्ड” अपने प्रथम अंक के साथ प्रकाशित हो चुकी है. खनन पत्रिका के ग्रुप ऑफ़ एडिटर प्रो. डी. पी. पांडेय और प्रो. सुमीत किशोर है, वहीँ मैकेनाइज़्ड में प्रो. श्रीपाल मिश्रा और प्रो. ओमप्रकाश सत्यम का मार्गदर्शन प्राप्त है।

EHTESHAM ANSARI

जेआरयू एलुमनी मो. एहतेशाम ने विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट मो. एहतेशाम अंसारी ने मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  यूनिवर्सिटी का नाम रौशन किया है। एहतेशाम ने बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (2014-2018 बैच ) झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी, रांची से किया है। झारखण्ड के चतरा जिले के रहमत नगर मोहल्ले के रहने वाले मो. महताब अंसारी के 22 वर्षीय बेटे रहमत ने अपनी सफलता से यूनिवर्सिटी के साथ अपने शहर का भी मान बढ़ाया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में अभय प्रसाद इंडोर स्टेडियम में 21 सितंबर को आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उन्होंने राजस्थान के खिलाडी शिव विक्रम को हराया। एहतेशाम ने प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद कहा की “उनका अगला पड़ाव भारत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेलना है इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे है।” इससे पहले मुंबई में आयोजित एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने ख़िताब अपने नाम किया था। एहतेशाम ने अबतक 12 फाइट (मुकाबले ) में हिस्सा लिया है जिनमे से 9 में वे विजेता रहे है। अपनी सफलता के पीछे अपने दादा मो. शम्सुद्दीन अंसारी के मार्गदर्शन और प्रयास की भूमिका पर बोलते हुए एहतशाम ने कहा की ” उनके बताये हुए मार्ग पर चलने और उनके प्रसाय से मुझे ये मुकाम मिला है। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास करते हुए मैंने अपनी मंजिल तय की है।

एहतेशाम अंसारी ने अपनी स्कूली शिक्षा राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय चतरा से पूरी करने के बाद रांची आकर झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बीटेक करने के दौरान(2016) ही उन्होंने पहलवानी सीखना शुरू किया। 2018 में मिक्स मार्सल आर्ट की ट्रेनिंग लेने के लिए वे दिल्ली चले गए। ट्रेनिंग के दौरान ही इस फील्ड में कैरियर बनाने की धुन सवार हुयी और सिलसिला चल पड़ा। इसके बाद कई फाइट में हिस्सा लिया और सफल भी हुए। अभी दिल्ली में रहकर प्रोफेशनल मुकाबलों में हिस्सा लेते है और प्रतियोगिता में पेड रेसलर के रूप में पार्टिसिपेट करते है। एहतेशाम की सफलता पर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी और स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त किया है।

(Story written by Prof. Prashant Jaiwardhan)

SUCCESSFUL STUDENTS JRU RANCHI UNIVERSITY

HARD WORK AND FOCUS : STORY OF ANKIT SINGH, B. TECH, JRU UNIVERSITY, RANCHI

Ankit Singh, BTech student of JRU, Ranchi has been selected to work as a Marketing Strategist at Jaro Toppscholars Private Limited. He believes that success is followed by sheer hard work and vice versa.

SUCCESSFUL STUDENT JRU RANCHI UNIVERSITY BTECH

Even though a young professional, he is mature about his approach towards career. He says, “Focus on what you want rather than what others are going after.”

True indeed. We decide our penchants. And what career we need to pursue according to our acumen and skills should be our decision. Taking the regular path, doing the done things does not benefit always.

SUCCESSFUL STUDENTS JRU RANCHI UNIVERSITY

Young Ankit further says, “Always update your skills, network, and work on your confidence and never feel defeated.”

SUCCESSFUL STUDENTS JRU RANCHI UNIVERSITY

This is what he said when asked about his experience at Jaro Toppscholars _ “The best part that distinguishes Jaro from other institutions is the time duration and its stellar panel of expert trainers. I would like to say that I made the right decision by joining Jaro.”

(Story contributed by Piyali Das.)

freshers day

जेआरयू फ्रेशर्स डे 2019 – राहुल और कनक को मिस्टर और मिस फ्रेशर का ताज

झारखण्ड राय यूनीवर्सिटी , राँची के कमड़े कैंपस में 27 सितंबर को फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया. यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. पियूष रंजन ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन इलेक्ट्रिकल दीप प्रज्वलित कर किया। फ्रेशर्स का स्वागत वेलकम डांस के जरिये किया गया जिसे मयूरा ग्रुप ने परफॉर्म किया. मयूरा के ग्रुप डांस परफॉर्मेंस के बाद सोलो सिंगिंग सादाब ने द्वारा किया गया जिसके बोल धूम पिचक धूम ने फ्रेशर्स में जोश भरने का काम किया इसके बाद जोश को दुगना करने के लिए डैज़लेर्स डांस ग्रुप ने परफॉर्म किया. डैज़लेर्स ने गोरे – गोरे मुखड़े ….. देसी बीट से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। गीत और संगीत के बाद रैम्प वॉक शुरू हुआ जिसमे मिस्टर फ्रेशर्स और मिस फ्रेशर्स के लिए शामिल प्रतियोगियों के ग्रुप ने परफॉर्म किया. गर्ल्स और बॉयज के परफॉर्मेंस ने रैम्प वॉक में जलवा बिखेरा। ढलती शाम और खुशनुमा मौसम के बीच बैक टू बैक डांस का दौर शुरू हुआ जिसमे पूनम एंड ग्रुप ने और सागर ने आज की रात है जिंदगी….निंदिया उड़ा गयी न जाने कितने को डरा गयी…… आयो मोरा सईया साईकल पर…….. धमाकेदार परफॉर्मेंस किया।

कार्यक्रम के दौरान इंडोर गेम्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
जिसमे कैरम के सिंगल मुकाबले (गर्ल्स) में सिविल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट्स सुषमा कुमारी,बॉयज के सिंगल मुकाबले में आशीष कुमार ) . कैरम के डबल मुकाबले में आशीष कुमार और आयुष कुमार को जबकि गर्ल्स के ग्रुप मुकाबले में बीएससी एग्रीकल्चर की स्टूडेंट्स शशिकला और नेहा को जबकि चेस के सिंगल मुकाबले में बॉयज से माइनिंग इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पवन कल्याण , गर्ल्स के सिंगल मुकाबले में प्रियंका मिंज । टेबल टेनिस मुकाबलों में बॉयज के ग्रुप से ह्रितिक कुमार और गर्ल्स की ओर से इसी डिपार्टमेंट की अनिशा कैरम के सिंगल मुकाबले में भी एग्रीकल्चर की नेहा को सेकंड और एकता को थर्ड घोषित किया गया जबकि बॉयज के सिंगल मुकाबले में माइनिंग इंजीनियरिंग के राजा तांती को सेकंड और मन्नवर ताज को सेकंड और थर्ड घोषित किया गया। कैरम के डबल मुकाबले में बॉयज के ग्रुप में मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के उदय नायक और कुंदन चौहान को उपविजेता घोषित किया गया जबकि गर्ल्स की ओर से कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की मामोनी और अंजलि को उपविजेता चुना गया। चेस के मुकाबले में डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनजेमेंट के कुंदन कुमार को सेकंड और कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के फैज़ल रजा को थर्ड घोषित किया गया। गर्ल्स के ग्रुप मेंएग्रीकल्चर की एकता कुमारी चेस मुकाबले की उपविजेता रही। टेबल टेनिस मुकाबलों में डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनजेमेंट के सोमय बेसरा सेकंड और कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट फैज़ल राजा थर्ड रहे. इन सभी को पुरस्कृत किया गया।

विजेताओं को अलविदा करते हुए प्रोग्राम एंकर अंशिका त्रिपाठी और उत्तम ने नेक्स्ट परफॉर्मेंस के लिए मिस्टर और मिस फ्रेशर्स के दावेदारों के दूसरे ग्रुप को परफॉर्म करने के लिए इन्वाइट किया। परफॉर्मेंस के बाद जजेज ने मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के प्रतियोगीयों से क्वेश्चन राउंड में कई सवाल किया। जिसके बाद फाइनल मार्किंग की गयी। इसके बाद रैंप वॉक सोलो सिंगगिंग करने आयी प्रीति गुप्ता, स्किट बेस्ड डांस ( याराना ग्रुप), करसिंग डांस, सोलो सिंगगिंग अभय और डुएट डांस राजा और सौरव के द्वारा किया गया।फ्रेशर्स को हँसाने और गुदगुदाने के लिए एमबीए के स्टूडेंट जीतेन्द्र ने स्टैंड अप कॉमेडी के जरिये अपना परफॉर्मेंस दिया।

बैक टू बैक परफॉर्मेंस के सिलसिले को रोकते हुए मिस्टर और मिस फ्रेशर 19 और मिस्टर और मिस स्टाइल आइकॉन 19 के विजेताओं के नाम की घोषणा की गयी। मिस्टर फ्रेशर बने बीटेक के राहुल और मिस फ्रेशर का ताज गया डिप्लोमा इन फार्मेसी की स्टूडेंट कनक के पास। मिस्टर और मिस स्टाइल आइकॉन का ख़िताब जीता बीएससी एग्रीकल्चर के अंशुमन और एमबीए की सिमरन विश्वकर्मा ने।

इसके बाद फ्रेशर्स डे की सबसे बड़ी परफॉर्मेंस देने के लिए डीजे नितेश ने अपने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से सुरों का पिटारा खोला। हल्की बारिस और रफ्त्तार से भरी म्यूजिक के साथ हर कोई झूमा और दूसरों को भी झुमाया।

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के कल्चरल क्लब के सहयोग से फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। मिस्टर और मिस फ्रेशर्स के लिए जूरी पैनल में प्रो. अमृता मजूमदार, डॉ. श्रद्धा प्रसाद, डॉ. संजय पांडेय शामिल थे।

फ्रेशर्स डे के आयोजन में प्रो. अनुराधा, प्रो. सुमित किशोर की विशेष भूमिका रही।

(Story written by Prof. Prashant Jaiwardhan)

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में गरबा और डांडिया नाईट – गूँज 2019 का आयोजन

झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी में गरबा -डांडिया नाईट ( गूँज 2019 ) का आयोजन शनिवार 29 सितंबर को किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ . सविता सेंगर और रजिस्ट्रार डॉ. पीयूष रंजन ने संयुक्त रूप से किया। वाइस चांसलर डॉ. सेंगर ने दीप प्रज्वलन के बाद स्टूडेंट्स को सम्बोधित करते हुए कहा की “इस प्रकार के आयोजन से स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा बाहर लाने का अवसर मिलता है.“

गूँज के उद्घाटन अवसर पर पॉट पेंटिंग और पब जी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे राय यूनिवर्सिटी(JRU) के अलावा उषा मार्टिन, (UMU) केजरीवाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनजेमेंट,एक्सआईएसएस,(XISS) योगदा सत्संग महाविद्यालय, रांची, एन आई एफ टी,रांची,(NIFT) आई सी एफ आई(ICFAI) के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Goonj 2019

Goonj 2019

दोपहर के दौरान जेआरयू स्टूडेंट्स के द्वारा कैंपस में स्टॉल का आयोजन किया गया था जिसमे स्टूडेंट्स ने लोकल- चायनीज और फ़ास्ट फ़ूड के कुजीन का स्टॉल लगाया था. इनके अलावा स्टॉल में टी -स्नैक्स, फुट वियर , गेम्स और फील्ड वॉक में एंकर की फरमाईस का भी आयोजन किया गया था। स्टॉल कार्नर में सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था जहाँ सेल्फी लेने और उसे पोस्ट करने के लिए स्टूडेंट्स में प्रतिस्पर्धा देखी गयी.

दोपहर बाद यूनिवर्सिटी सेमिनार हॉल में एलुमनी एसोसिएशन (RETROUVAILLE) की बैठक आयोजित की गयी जिसमे पास आउट स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव साझा किये। रजिस्ट्रार डॉ. पीयूष रंजन ने एलुमनी एसोसिएशन की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की “किसी भी यूनिवर्सिटी का एलुमनी उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। यूनिवर्सिटी अपने एलुमनी से पहचाना जाता है , इसलिए इस आयोजन को और बड़े और व्यापक रूप में आयोजित करने की जरुरत है। इस वार्षिक आयोजन का उद्देशय है अपने पास आउट स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी से जोड़े रखना। राय यूनिवर्सिटी एक परिवार की तरह है जिसमे सभी को याद रखा जाता है।“ कार्यक्रम के दौरान पास आउट स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव और यूनिवर्सिटी से जुडी पुरानी यादें ताजा की। एमबीए के पास आउट स्टूडेंट विशाल और ने अपने इनोवेटिव आईडिया शेयर किये दोनों ने जॉब की जगह स्टार्ट- अप के सेक्टर में काम करना उचित समझा और खुद की मेहनत से अपना अलग स्थान बनाया।

Port Painting

Port Painting Inter Collage Competition at JRU

शाम ढलने के साथ गूँज 19 का आगाज किया गया जिसमे सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पॉट पेंटिंग के विजेताओं की घोषणा की गयी जिनमे फल पुरस्कार जेआरयू की एकता कुमारी को मिला वहीँ दूसरे स्थान पर उषा मार्टिन युनिवर्सिटी की रिया कुमारी रही. पॉट पेंटिंग का तीसरा पुरस्कार राय युनिवर्सिटी की बीएससी. एग्रीकल्चर की स्टूडेंट को मिला। पब जी प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार योगदा सत्संग महाविद्यालय और दूसरा पुरस्कार उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी को प्राप्त हुआ। दिन भर चले प्रतियोगिता के दौरान पॉट मेकिंग में 35 प्रतियोगी, पब जी में 32 टीमों ने गरबा डांस के लिए 4 ग्रुप शामिल हुए। स्टूडेंट्स के द्वारा 14 स्टॉल लगाए गए थे।

डांडिया और गरबा के प्रतियोगियों के परफॉर्मेंस को जज करने के लिए डांसर तनिष्क सोनकर उपस्थित थे जो तनिष्क डांस कंपनी , रामगढ़ से आये थे। वहीँ मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन लक्ष्य निगम ने कॉमेडी का जलवा देर रात तक दिखाया। प्रो. अमृता मजूमदार ने उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया। “लक्ष्य निगम ने रांची, झारखण्ड और राय यूनिवर्सिटी की सराहना करते हुए कहा की स्टूडेंट्स इतनी बारिस में भींगते हुए पुरे जोश के साथ टिके हुए है इससे पता चलता है की उनमे कितना उत्साह है”

Retrouvaille

Retrouvaille – Alumni Meet 2019

गूंज को सफल बनाने में प्रो. अनुराधा शर्मा, प्रो. सुमित किशोर, प्रो अमरेंद्र, प्लेसमेंट ऑफिसर पयाली दास की विशेष भूमिका रही. एलुमनी मीट में प्रो. सुप्रीति जना और लेक्चरर प्रीति गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(Story written by Prof. Prashant Jaiwardhan)

sagun soren - google intern

फोटोग्राफी और इवेंट मैनेजमेंट के जरिये बनायी अलग पहचान : सगुन सोरेन

सगुन सोरेन की पहचान उस आल राउंडर की तरह है जिसने मैच के दौरान सभी फील्ड में अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है. रांची में अपना फोटो स्टूडियो और प्रोफेसनल फोटोग्राफर के तौर पर काम करते हुए इन्होने अपने इरादे नहीं बदले है। ये बस एक अल्पविराम है।

सगुन सोरेन झारखण्ड राय विश्वविद्यालय के बीबीए फाइनल ईयर का स्टूडेंट्स है. पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के शिवलाल स्कूल और फिर भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टिट्यूट से अपनी पढ़ाई पूरी कर आगे की पढ़ाई के लिए राय विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। । रांची और राय विश्वविद्यालय के बारे में सगुन का कहना है, ” पिताजी समाजसेवी है, शुरुवाती दौर में मैंने मेडिकल की तैयारी की और किट(KITT) कॉलेज का बायोटेक्नोलॉजी का एग्जाम पास किया,लेकिन बीच में मेडिकल की तैयारी रुक गयी और यहाँ एडमिशन ले कर बीबीए की पढ़ाई शरू किया। सगुन ने 2019 में कैट एग्जाम पास किया और आईआई एम् राँची (IIMR) की लिस्ट में नाम आने का इंतजार है.

पढ़ाई के अलावा विशवविद्यालय के सभी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी के कारण लोकप्रिय स्टूडेंट्स है सगुन । अपने हॉबी के बारे में बताते हुए उसका कहना है ” मेरी फोटोग्राफी एजेंसी है जिसका नाम है ” द मेमोग्राफर्स” मेरी रूचि बचपन से फोटग्राफी में थी और यहाँ आकर और सिखने को मिला। सगुन राय यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स क्लब का एक्टिव मेंबर है 2018 में आयोजित फोटो कांटेस्ट में फर्स्ट प्राइज और निफ्फ़ट के वार्षिक उत्सव जिंक्स प्रणव में कॉलेज अम्बेस्डर रहने का गौरव सगुन के साथ जुड़ा हुआ है. सगुन का कहना है ” मैं फ्रीलान्स फोटोग्राफर हूँ, मेरा अपना ब्लॉग है जिसमे मैं नियमित लिखता रहता हूँ.मेरी रूचि कंप्यूटर हार्डवेयर में है और मैं इस फील्ड में भी काम कर रहा हूँ। फ्यूचर प्लानिंग के सवाल पर सगुन का कहना है ” फोटोग्राफी, मॉडलिंग, कंप्यूटर में मुझे करियर बना है लेकिन अभी मैं और पढ़ना चाहता हूँ। मेरा चयन अगर आईआईएम रांची के लिए होता है तो मैं आगे अपनी पढ़ाई जारी रखूँगा। “

सगुन का चयन गूगल में इंटर्नशिप के लिए हुआ है जिसमे डिजिटल मार्केटिंग में काम करने का मौका मिलेगा। सगुन ने बताया ” 40 घंटों के इस इंटर्नशिप में मुझे डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर के काम को करने और अपने काम को निखारने का मौका मिलेगा। ये एक बड़ा अवसर है इससे मुझे अपने इंटरप्रोनेरशिप के लिए काफी सहायता मिलेगी।“

(Story written by Prof. Prashant Jaiwardhan)