Kautilya Knowledge Center was inaugurated in Jharkhand Rai University, Ranchi

झारखण्ड राय विश्वविद्यालय रांची में कौटिल्य ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया

11 April 2025

झारखण्ड राय विश्वविद्यालय रांची में शुक्रवार को कौटिल्य ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन शिक्षा संस्‍कृति उत्‍थान न्‍यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल भाई कोठारी ने किया। यह केंद्र भारतीय ज्ञान परंपरा को प्रचारित प्रसारित करने का कार्य करेगा। उद्घाटन मौके पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० रमेश भारद्वाज एवं झारखण्ड राय विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रो ० सविता सेंगर उपस्तिथ थी।