बीकॉम एक लोकप्रिय कोर्स है जिसे 12वीं पास करने के बाद किया जा सकता है। यह एक ऐसा कोर्स है जो छात्रों को लेखांकन (Accounting), वित्तीय प्रबंधन (Financial Management), और व्यापारिक कानून (Business Law) जैसी विषयों में निपुणता प्रदान करता है। इस कोर्स के जरिए छात्र कॉर्पोरेट जगत, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, और सरकारी नौकरियों के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। बीकॉम का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ कॉमर्स है। यह एक अंडर ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है, जो छात्रों को वाणिज्य (Commerce) और व्यापार (Business) से जुड़ी बुनियादी और व्यावसायिक जानकारी प्रदान करता है।
बीकॉम 2025 में क्यों कर रहा है सबसे ज्यादा ट्रेंड।
12 वीं के बाद करियर विकल्पों की खोज हो जाती है शुरू। ऐसे ऑप्शन की तलाश सभी छात्रों को होती है जिसे करने के बाद उनका करियर सुरक्षित हो जाए। एक ऐसा कोर्स जिसे करने के बाद लाखों-करोड़ों रुपये की सैलरी भी कमा सकें। 2025 में बिजनेस फील्ड में अपना करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए B.Com एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम है जिसकी अवधी 3 साल है। भारत में बीकॉम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की 2025 में बीकॉम में एडमिशन के लिए 12वीं में मैथ या एप्लाइड मैथ की अनिवार्यता को समाप्त करने की बात चल रही है।
बीकॉम में पढ़े जाने वाले अधिकांश विषय जैसे पैसों का मैनेजमेंट, बैंक से जुड़ी जानकारी, पैसों के लेनदेन, हिसाब-किताब, इनकम टैक्स, और पीएफ की जानकारी आसानी से समझी जा सकती है। छात्र इन विषयों को अच्छे से मैनेज कर पाते हैं। इसलिए यह यूथ्स के बीच इतना लोकप्रिय है।
B.com क्यों करें ?
अगर आप बिजनेस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो B.Com आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 12th के बाद स्टूडेंट्स में यह ट्रेंडिंग कोर्स में से एक है क्योंकि इस कोर्स के बाद बच्चों के लिए कई जॉब ऑप्शंस उपलब्ध होते हैं। बता दें कि बीकॉम एक यूजी पाठ्यक्रम है जिसकी अवधि 3 साल है और इसे 6 सेमेस्टर में बंटा हुआ है।
12वीं के बाद कॉमर्स की पढ़ाई, बेहतर जॉब आप्शन और बढ़िया सैलेरी।
अगर आप बिजनेस के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आपके लिए बीबीए ज्यादा बेहतर कोर्स रहेगा। लेकिन अगर आप फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बीकॉम बेहतर विकल्प होगा। बीकॉम के बाद आप आप चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस), और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (सीएमए) में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन ले लेकर करियर को और बेहतर बना सकते हैं।
बीकॉम में पढ़ाए जाने वाले मुख्य विषय :
- लेखांकन (Accounting)
- व्यापार कानून (Business Law)
- वित्तीय प्रबंधन (Financial Management)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- आयकर (Income Tax)
- बैंकिंग और बीमा (Banking and Insurance)
- सांख्यिकी (Statistics)
- ई-कॉमर्स (E-Commerce)
- प्रबंधन सिद्धांत (Principles of Management)
- कंप्यूटर एप्लिकेशन (Computer Applications)
बीकॉम कोर्स के फायदे:
यह कोर्स छात्रों को लेखांकन, वित्त, बैंकिंग, और बीमा के क्षेत्र की अद्यतन जानकारी प्रदान करता है। यह कोर्स छात्रों को मार्केटिंग, अकाउंटिंग, उद्यमिता, विभिन्न कराधान और औद्योगिक कानून जैसी विषयों में निपुणता देता है। बीकॉम छात्रों को कॉर्पोरेट जगत, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, और सरकारी नौकरियों में करियर के लिए तैयार करता है।
B.com के बाद एकाउंटिंग फील्ड में बनाये करियर :
बीकॉम एक व्यावसायिक कोर्स होने के साथ-साथ कॉमर्स फील्ड में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छा करियर विकल्प भी है।
बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद के बाद करियर के कई ऑप्शन खुल जाते हैं लेकिन फ्रेशर्स के बीच एकाउंटिंग एक सदाबहार आप्शन है जिसकी डिमांड भी काफी ज्यादा है।
