Kavi Sammelan JRU

झारखंड राय विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को गरिमामयी कवि सम्मेलन का आयोजन

26 September 2025

देशभर से आए ख्याति प्राप्त कवियों— कवयित्री मीनाबंधन (रांची), ओज के कवि मनोज चौहान (मैनपुरी), हास्य कवि राम राहुल (आगरा), हास्य कवि जयकुमार (राजस्थान) और शायर सरोज झारखंडी (झारखंड) — ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया।
हास्य, ओज और शेर-ओ-शायरी की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा सभागार ठहाकों, तालियों और उत्साह से गूंज उठा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ते हैं तथा उनकी रचनात्मकता को नई दिशा प्रदान करते हैं।