B.Ed Blog JRU

झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) के बीएड परीक्षार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। पर्षद के द्वारा 21 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्य में संचालित 136 कॉलेजों के शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में बीएड के 13600 सीटों पर नामांकन होना है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। जेसीइसीइबी) की ओर से संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के लिए रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका और पलामू जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जेसीइसीइबी ने रांची में बीएड प्रवेश परीक्षा का केंद्र झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, नामकुम रांची को भी बनाया है।

1 JRU STRIP ALL PROGRAM

पर्षद के मुताबिक झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी, जबकि 15 प्रतिशत सीटें खुली रहेंगी। प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित (ऑफलाइन मोड) में आयोजित होगी।

परीक्षा में प्रश्न बहु वैकल्पिक (एमसीक्यू) और 100 अंकों के होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटा जायेगा. मेधा सूची का निर्माण परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा।

1. बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन कौन सी संस्था करती है ?
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) के द्वारा B.Ed संस्थानों में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

2. बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड़ कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिंक पर क्लिक कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

3. बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के द्वारा 16 अप्रैल से एडमिट कार्ड़ डाउनलोड करने की अनुमति दी जा सकती है।

4. जेसीइसीइबी द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 कब आयोजित की जाएगी ?
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के द्वारा 21अप्रैल को परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

जेसीईसीईबी: बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केंन्द्रों की सूची

  • रांची
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • पलामू

जेसीइसीइबी ने रांची में बीएड प्रवेश परीक्षा का केंद्र झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, नामकुम रांची को भी बनाया है।

झारखंड बीएड / एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट http://jceceb.jharhand.gov.in/ पर जाएं
  2. होम पेज पर डाउनलोड बटन पर क्लिक करें
  3. “एडमिट कार्ड” बटन “होम” के नीचे दिखाई देगा
  4. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड पेज पर जाएं – एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  5. नीचे एक फॉर्म दिखाई देगा
  6. ड्रॉप डाउन मेनू से, झारखंड बीएड / एमएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड चुनें और क्लिक करें
  7. अपना पंजीकरण, क्रमांक और जन्मतिथि लिखे
  8. अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ में डाउनलोड करें।
  9. इस एडमिट कार्ड को प्रिंट करें