झारखंड 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। जेएसी ने बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। माध्यमिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। झारखंड बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 03 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 17 फरवरी 2026 तक चलेंगे। सभी परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 9:45 बजे से दोपहल 1:00 बजे तक होंगी। हालांकि 3 फरवरी को आईटी और अन्य वोकेशनल सब्जेक्ट्स के पेपर सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक चलेंगे। झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा दूसरी पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे) में होगी और 23 फरवरी तक चलेगी।
10वीं परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी से 17 जनवरी तक डाउनलोड कर पाएंगे. 10वीं, 12वीं की लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाए और इंटरनल मूल्यांकन का आयोजन किया जाएगा. प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असिसमेंट 24 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी. इंटरनल परीक्षाओं का नंबर 25 फरवरी से 9 मार्च कर अपलोड किया जाएगा. जैक ने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित होंगे तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन सुबह की शिफ्ट में प्रातः 9:45 से लेकर दोपहर 1 बजे तक करवाया जायेगा वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक करवाया जायेगा।
JAC 10th 12th Time Table 2026
| परीक्षा की तिथि | कक्षा 10वीं/विषय | कक्षा 12वीं/विषय |
|---|---|---|
| 3 फरवरी 2026 | IIT एवं अन्य वोकेशनल विषय | वोकेशनल सब्जेक्ट |
| 4 फरवरी 2026 | हिन्दी-ए, हिन्दी-बी | अर्थशास्त्र (साइंस-कॉमर्स), मानवशास्त्र |
| 5 फरवरी 2026 | कॉमर्स, गृह विज्ञान | गणित/ सांख्यिकी |
| 6 फरवरी 2026 | उर्दू, बांग्ला, उड़िया | अर्थशास्त्र (आर्ट्स), एकाउंटेंसी |
| 7 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान | भौतिक विज्ञान |
| 9 फरवरी 2026 | विज्ञान | बायोलॉजी (बॉटनी+जूलॉजी), बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र |
| 10 फरवरी 2026 | संगीत | जियोलॉजी, बिजनेस गणित, भूगोल |
| 11 फरवरी 2026 | गणित | एंटरप्रेन्योरशिप, होम साइंस |
| 13 फरवरी 2026 | अंग्रेजी | फिलॉसफी, केमिस्ट्री |
| 14 फरवरी 2026 | खड़िया खोरठा, कुरमाली, नागपुरी पंचपरगनि | इतिहास |
| 16 फरवरी 2026 | संस्कृत | राजनीतिक विज्ञान |
| 17 फरवरी 2026 | अरबी, फारसी, हो, मुंडारी | मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस |
| 18 फरवरी 2026 | – | हिन्दी-ए, अंग्रीज-ए (कला) |
| 20 फरवरी 2026 | – | हिन्दी-ए, अंग्रेजी-ए, संगीत |
| 21 फरवरी 2026 | – | वैकल्पिक विषय, अतिरिक्त विषय |
| 23 फरवरी 2026 | – | हिन्दी-बी और मातृभाषा |
