ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) एग्जाम का परिणाम आ चुका है। 19 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया। GATE 2026 परीक्षा में हमेशा की तरह बेहतर रिजल्ट करते हुए इस बार भी झारखंड राय यूनिवर्सिटी , रांची के विद्यार्थियों ने लहराया है। इस बार यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ माइनिंग इंजीनियरिंग के 27 विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं। पिछले वर्ष 2025 की गेट परीक्षा में भी विभाग के 25 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया था।
GATE 2026 में बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र रमेश महतो का IAR MINING 57 रहा वहीं सुभाजित माजी का रैंक 74 है।
इस साल IIT गुवाहाटी GATE परीक्षा का आयोजन कर रहा था। बता दें, आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 7, 8, 14, 15 फरवरी, 2026 को किया गया था। गेट की परीक्षा में देशभर के लगभग सात लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
गेट परीक्षा में इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार IIT, IISc, NIT जैसे बड़े संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं, स्कॉलरशिप पा सकते हैं, या PSUs में नौकरी के लिए योग्य हो सकते हैं।
GATE परीक्षा क्या है ?
प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और साइंस में मास्टर डिग्री (M.Tech /ME/PhD) में प्रवेश और PSUs (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स) में नौकरी के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा IITs और IISc बेंगलुरु द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है।
भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जो उम्मीदवारों को अपने करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्रदान करती है।
यह परीक्षा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से IISc और सात अन्य IIT के संकाय सदस्यों से बनी GATE समिति द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा का उद्देश्य इंजीनियरिंग और विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों के ज्ञान का परीक्षण करना है।
अधिकांश छात्र GATE परीक्षा उत्तीर्ण करने का लक्ष्य रखते हैं क्योंकि इससे न केवल उनके करियर में तेजी से विकास होगा बल्कि उनका भविष्य भी उज्ज्वल और सुरक्षित बनेगा।
GATE परीक्षा क्यों चुनें?
GATE स्कोर इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी में मास्टर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में प्रवेश का आपका द्वार है। सफल उम्मीदवार आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी, एनआईटी, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से एम.टेक/एमएस/एमई/पीएच.डी कर सकते हैं।
एनआईटीआई मुंबई से औद्योगिक इंजीनियरिंग (पीजीडीआईई), विनिर्माण प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएमएम) और परियोजना प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीपीएम) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
उम्मीदवारों को कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में भी नौकरी मिल सकती है। कई महारत्न और नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और अनुसंधान संगठन जैसे आईओसीएल, एनटीपीसी, बीएचईएल, पीजीसीआईएल, बीएआरसी, सीएसआईआर आदि, गेट स्कोर के आधार पर भर्ती करते हैं।
GATE क्वालीफाई होने के लिए कितने नंबर जरूरी है?
गेट परीक्षा पास करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स का क्राइटेरिया निर्धारित है। आमतौर पर जनरल कैटेगरी के लिए 27 से 35, OBC-NCL और EWS के लिए 24 से 28, SC-ST और पीडब्ल्यूडी के लिए 18 से 23 मार्क्स चाहिए होते हैं।
गेट परीक्षा 2027: इसमें नया क्या है?
इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा ( GATE) मात्र एक परीक्षा नहीं है, बल्कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़े सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। अगर आप भी IIT, NIT, IIIT जैसे शीर्ष संस्थानों में M.Tech, ME या सीधे PhD कार्यक्रमों में प्रवेश पाना चाहते हैं, या ONGC, NTPC, BHEL, DRDO या ISRO जैसे अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो GATE 2027 परीक्षा आपके लिए एक सफल मंच साबित हो सकती है।
- दो नए विषय – अब दो नए विषय शामिल किए गए हैं: जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई) और नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग (एनएम)। इस प्रकार, विषयों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
- एक अन्य नए बदलाव के तहत, GATE परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने वाले छात्र निर्धारित संयोजनों में से दो अलग-अलग पेपरों का चयन भी कर सकते हैं।
- GATE-2027 परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता मानदंड को न्यूनतम 10+2+4 (वर्तमान में उत्तीर्ण) से घटाकर न्यूनतम 10+2+3 (वर्तमान में उत्तीर्ण) कर दिया गया है, जिससे स्नातक अध्ययन के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस प्रकार, उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने और बेहतर करियर विकल्प सुरक्षित करने का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा।
- GATE परीक्षा 2027 के सभी प्रश्नपत्र पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रश्नों के पैटर्न में (i) बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), (ii) बहु-चयन प्रश्न (MSQ), और/या (iii) संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न शामिल हो सकते हैं।
2027 GATE परीक्षा के लिए कैसे बनायें रणनीति:
- छह महीने/एक साल की योजना:
- दैनिक कार्यसूची / दैनिक योजना:
- माइक्रो नोट्स बनाएं:
- अपना मूल्यांकन करें:
- समग्र और संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं
- नियमित रिवीजन करें।
