JAC 10th 12th Exams from Blog JRU

कब जारी किया जाएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ? JAC ने कहा भ्रामक ख़बरों से रहे सावधान

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन तीनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जारी करने के बाद अब सभी की निगाहें 10वीं बोर्ड रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। झारखंड कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के मन में अब एक ही सवाल है कि आखिर कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।

All Programs STRIP

कब जारी किया जाएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ?

झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं रिजल्ट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट मई माह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद रिजल्ट डायरेक्ट लिंक पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके ऑनलाइन JAC झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तथा डिजिटल मार्कशीट आसानी से देख सकेंगे। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं राज्यभर के 1200 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

10वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

नीचे दिए स्टेप्स का पालन करते हुए आप झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 आसानी से देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर JAC Class x और JAC Class XII लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

JAC 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026: पासिंग मार्क्स और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया क्या है?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में अक्सर दो सवाल होते हैं—पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं और अगर नंबर कम आएं तो क्या करें।

इनदोनों ही सवालों का जवाब नीचे ध्यान पूर्वक पढ़े: –

पासिंग मार्क्स :

  • हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होता है।
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल (यदि लागू हो) दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है।
  • एक या दो विषय में कम अंक आने पर कम्पार्टमेंट/सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प मिलता है।

पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) क्या होता है?

अगर आपको लगता है कि आपके नंबर उम्मीद से कम हैं, तो आप अपनी कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा पूरी तरह से जाँच करने की एक प्रक्रिया है। इसमें एक नया परीक्षक आपके सभी उत्तरों को फिर से पढ़ता है, उन्हें जाँचता है और नए सिरे से अंक प्रदान करता है।

भ्रामक ख़बरों से रहे सावधान: JAC
1O वीं परीक्षा के परिणाम प्रकाशित होने की सोशल मीडिया पर चल रही ख़बरों को जैक ने फर्जी बताया है।साथ ही बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की खबरों से सतर्क रहने को कहा है. फर्जी खबरों को लेकर JAC ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें कहा है कि फिलहाल कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है. जेएसी ने सोशल मीडिया पर रिजल्ट से जुड़ी फैल रही किसी भी खबर पर विश्वास न करने को कहा है ।

प्रेस रिलीज में JAC ने लिखा है, “सूचित किया जाता है कि विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा, 2026 के परीक्षाफल प्रकाशन के संबंध में कुछ शरारती तत्वों द्वारा भ्रामक खबरें और फर्जी तस्वीरें प्रसारित की जा रही है. इस संबंध में झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC) द्वारा स्थिति स्पष्ट की जाती है कि माध्यमिक परीक्षा के परीक्षाफल तैयार की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है।

परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है” ।

आधिकारिक वेबसाइट और डीजी लाकर पर जारी होगा रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वार बताया गया है कि परीक्षाफल को आधिकारिक वेबसाइट एवं डिजीलॉकर पर जारी किया जाएगा. अन्य किसी स्रोत पर परीक्षाफल का प्रकाशन परिषद् द्वारा नहीं किया जाएगा और न ही परिषद् इसके लिए जिम्मेवार होगी