Tag Archives: B. Tech AI & ML with IBM

BTech AIML - IBM Blog JRU

झारखंड राय विश्वविद्यालय और IBM के बीच करार। B. Tech (AI & ML) प्रारंभ

झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची एवं IBM के बीच आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस AI से जुड़े कोर्स संचालित करने को लेकर एक MOU हुआ है। समझौता ज्ञापन अत्याधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है जिसमें आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग का विशेष पाठ्यक्रम संचालित किया जाना है। MOU में उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और करियर, कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रमों के विकास पर जोर देने की बात कही गयी है।

STRIP BTech AI ML

झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप अपने पाठ्यक्रमों BCA, B.TECH एवं MCA में (AI / ML) की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है।

झारखंड राय विश्वविद्यालय एवं IBM के सहयोग से B.Tech (AI & ML) कोर्स प्रारंभ:

झारखंड राय यूनिवर्सिटी, रांची उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से जुड़े कई कोर्स सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं। यूजी पाठ्यक्रम में BCA एवं B.Tech CSE पीजी कोर्सेज में MCA के अलावे डिप्लोमा Diploma in computer science कोर्स भी संचालित किया जाता है ।

झारखंड राय विश्वविद्यालय से (AI & ML) कोर्स क्यों करें ?

  • झारखंड राय विश्वविद्यालय एवं IBM के सहयोग से संचालित B.Tech (Artificial Intelligence & Machine Learning) प्रोग्राम छात्रों को एक उद्योग-केंद्रित शिक्षा प्रदान करता है, जो उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करती है।
  • B. Tech (AI & ML) का पाठ्यक्रम वर्तमान समय की सबसे आधुनिक तकनीक को शामिल किये हुए है जो दुनिया भर की कंपनियों में मान्य हैं और प्रोफ़ाइल बेहतर बनाते हैं।
  • विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स और केस स्टडीज से जुड़ने का मौका मिलता है जिनका मूल्यांकन स्वयं IBM के पेशेवरों द्वारा किया जा सकता है।
  • IBM के साथ जुड़े होने से छात्रों को शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में प्लेसमेंट के बेहतर मौके मिलते हैं।
  • तकनीकी कौशल के अलावा, छात्रों को Design Thinking और Agile जैसी कार्यप्रणालियों में प्रशिक्षित किया जाता है, जो कॉर्पोरेट जगत में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

B.Tech (AI & ML) वर्ष 2026 का सबसे डिमांडिंग कोर्स:

2026 में AI इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह आईटी बैंकिंग, हेल्थ केयर, एजुकेशन, बिज़नेस—में तेजी से नौकरियों को बदल रहा है और नई हाई-पेड स्किल्स पैदा कर रहा है।आज AI हर इंडस्ट्री की रीढ़ बन चुका है। स्टूडेंट, जॉब-सीकर और प्रोफेशनल के लिए आवश्यक हो गया है।

दुनिया तेजी से AI-फर्स्ट इकॉनमी बन रही है जहां हर काम—लेखन, कोडिंग, मार्केटिंग, डिजाइन, कस्टमर सपोर्ट—AI से तेज़ और बेहतर हो रहा है। B.Tech (Artificial Intelligence & Machine Learning) एक 4 साल का अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम है। 2026 में इस कोर्स को दुनिया के सबसे अधिक मांग वाले करियर विकल्पों में से एक माना जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में मुख्य विषय के तौर पर डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, पायथन, न्यूरल नेटवर्क, डीप लर्निंग, बिग डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स की पढ़ाई होती है। B. Tech (AI ML) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आर्टिफिशियल इंजीनियर , डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, बिजनेस इंटेलिजेंस डेवलपर जैसे पदों पर सेवा देने का मौका मिलता है।