झारखंड में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही होटल उद्योग के विकास में मांग भी बढ़ रही है। झारखण्ड पूर्वी भारत का एक लोकप्रिय ट्रेवल डेस्टिनेशन है और इस तरह होटल प्रबंधन का दायरा पहले की तुलना में छात्रों के लिए अधिक स्पष्ट और अधिक फायदेमंद हो गया है। जब स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद साधारण स्नातक (BA) करने की बात आती है तो होटल मैनेजमेंट BHM छात्रों की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। जैसे-जैसे होटल उद्योग लगातार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे होटल प्रबंधन पेशेवरों की भी आवश्यकता बढ़ रही है। भारत में हर साल पर्यटन बढ़ने के साथ, पेशेवरों की मांग बढ़ना तय है, जिससे इस कोर्स को करने वाले छात्रों को प्रसिद्ध कंपनियों में प्लेसमेंट का एक बड़ा मौका मिलेगा।
क्या है होटल मैनेजमेंट :
हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में जाने का इच्छुक व्यक्ति होटल मैनेजमेंट को स्नातक डिग्री के रूप में चुन सकता है। इस फील्ड में ग्लैमर और लग्जरी के कारण, हर साल अधिक से अधिक छात्र इस नौकरी की ओर आकर्षित होते हैं।
क्या है होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम :
होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम आपको होटल या हॉस्पिटैलिटी सर्विस के विभिन्न पहलुओं जैसे सेल्स एंड मार्केटिंग, फूड एंड बेवरेज, फ्रंट ऑफिस, अकाउंटिंग, फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग और कई किचन स्किल को कवर करने में मदद करेगा। भारत में कई सरकारी और निजी कॉलेज होटल मैनेजमेंट में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स कराते हैं, जो बहुत सारे छात्रों के लिए एक आकर्षक और रोमांचक पाठ्यक्रम बन गया है।
शैक्षिक योग्यता :
होटल मैनेजमेंट के डिग्री या डिप्लोमा कोर्स को चुनने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से कक्षा 10+2 उत्तीर्ण है। होटल प्रबंधन के किसी भी विशिष्ट क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए आप 12 वीं कक्षा पास करने के बाद सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। स्नातकोत्तर का चयन करने के लिए, आपको किसी भी मान्यता प्राप्त होटल प्रबंधन विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। होटल प्रबंधन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति में विवादों और आलोचनाओं को धैर्य से संभालने की क्षमता होनी जरूरी है। उम्मीदवार को अतिथि के प्रति हर स्थिति में विनम्र और सहयोगी होना जरूरी है।
12वीं के बाद बैचलर इन होटल मैनेजमेंट (BHM) :
दुनियाभर में होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री का तेजी से विकास हो रहा है। जिस गति से इस क्षेत्र में विकास हो रहा है उसी गति से योग्य एवं पेशेवरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में रोजगार के मामले में उछाल देखने को मिला है जो आगे भी जारी रहने वाला है। अगर आप भी 12वीं के बाद कोई ऐसा प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, जिसको करने के बाद आपको तुरंत ही बेहतर रोजगार के मौके उपलब्ध हों, तो ऐसे में आप होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। इनमें बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (BHM) सबसे लोकप्रिय कोर्स है।
बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (BHM) एक चार साल का स्नातक कोर्स है। यह कोर्स होटल प्रबंधन के कई क्षेत्रों में जानकारी देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें लॉजिंग ऑपरेशन, पेय पदार्थ तैयार करना, कॉर्पोरेट वित्त, और फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन जैसे विषय शामिल हैं। इस कोर्स के ज़रिए छात्रों को आतिथ्य और पर्यटन के सभी पहलुओं में जानकारी मिलती है।
होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद आपको संभावित तौर पर नियुक्ति मिलती है :
आप होटल प्रबंधन कॉलेज के लिए किसी खास कॉलेज के आवेदन पत्र को भरकर या उसके लिए राष्ट्रीय / राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा देकर आवेदन कर सकते हैं। कई विश्वविद्यालय होटल प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय का चयन कर सकते हैं और नियमित रूप से उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उनकी प्रवेश प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं।
- मेनेजर ऑफ़ होटल |
- किचेन मेनेजर |
- इवेंट मेनेजर |
- फ्रंट ऑफिस मेनेजर |
- बैंक्वेट मेनेजर |
- शेफ |
- डायरेक्टर ऑफ़ होटल ऑपरेशन |
- फ्लोर सुपरवाइजर |
- हाउस कीपिंग मेनेजर |
- गेस्ट सर्विस
सैलरी :
स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद नौकरी का विकल्प चुनने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए ट्रेनिंग के दौरान प्रारंभिक वेतन 10,000- 13,000 रुपए के बीच होता है। इसके बाद आपके प्रदर्शन के अनुसार वेतन में वृद्धि होना तय है।