झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जेंडर चैंपियन क्लब के सौजन्य से महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को राज कुमार मेहता (सिटी एसपी, राँची) राम संबद (एएसपी रांची), ब्रह्मदेव प्रसाद (टीआई ,नामकुम थाना), पिंकी कुमारी (महिला थाना प्रभारी ,रांची) पुष्पा कुमारी (सीआईडी पर्सनल, रांची) एवं प्रो० रजनी सिंह (काउंसलर महिला थाना) ने संबोधित किया। कार्यशाला उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० (डॉ०) पीयूष रंजन से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
महिला सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला आयोजन का उद्देश्य विश्व विद्यालय की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन (WHL) के बारे में जागरूक करना, किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा का शिकार होने पर स्वयं अथवा हिंसा से पीड़ित महिला को विधिक सुरक्षा उपलब्ध कराने से अवगत होने के लिए किया गया था।
कार्यशाला में विश्वविद्यालय की 200 छात्राएं शामिल हुई। कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों को आपात स्थिति में जागरूक रहते हुए हेल्पलाइन नंबर जैसे 1930, 112 से संपर्क करने एवं अपनी शिकायत दर्ज करने सम्बन्धी जानकारी भी प्रदान की गयी।
राँची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के साथ समय पर की गई प्रतिक्रिया बचाव का सर्वोत्तम माध्यम है। सिटी एसपी श्री मेहता ने अपराध और अपराध की कोटि पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
एएसपी रांची राम संबद ने महिला सुरक्षा में सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों की चर्चा करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान जैसे सड़कें, पार्क और परिवहन प्रणालियों का उपयोग करना सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में समुदाय में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। आज समुदाय महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के प्रति अधिक जागरूक देखे जाते हैं।
कार्यशाला के सफल संचालन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० (डॉ०) सविता सेंगर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की विश्वविद्यालय महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिला सुरक्षा एवं विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करता रहता है। विश्वविद्यालय का जेंडर चैंपियन क्लब इस दिशा में कार्य कर रहा है।
कुलसचिव प्रो० (डॉ०) पीयूष रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि सभी अतिथियों ने कार्यशाला के लिए अपना बहुमूल्य समय निकाला इसके लिए सभी का मैं विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व विद्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस संवेदनशील विषय पर जागरूकता सर्वाधिक जरूरी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० ओ० पी० सत्यम एवं जेंडर चैंपियन क्लब की समन्वयक प्रो० मानुषी रॉय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।