BHM Blog JRU

बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के कौन सी स्किल जरुरी है ? किन विषयों की होती है पढ़ाई पूरी जानकारी के यहाँ मिलेगी

आज के दौर में लोगों को घूमना फिरना काफी पसंद है। यही वजह है कि होटल मैनेजमेंट डिग्री होल्डर्स की डिमांड होटल और रिसोर्ट में काफी बढ़ रही है। अगर आप भी इसमें ध्यान देते हैं तो निश्चित है कि आगे चलकर के आप काफी अच्छी सैलरी प्राप्त करेंगे, साथ ही आपको घूमने का मौका भी मिलेगा।

BHM Jharkhand Rai University

होटल इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी प्रबंधन को होटल मैनेजमेंट कहा जाता है दूसरे शब्दों में कहें तो होटल, रेस्टोरेंट की सर्विस, प्रोडक्ट और बिजनेस को सही ढंग से चलाने की कला ही होटल मैनेजमेंट कहलाती है। इसमें आपको यह सिखाया जाता है कि ग्राहकों से किस प्रकार का व्यवहार करना है और किस प्रकार से ग्राहकों का ध्यान रखते हुए आपको उस कंपनी या फिर होटल को आगे बढ़ाना है जिसके लिए आप काम करते हैं।

होटल मैनेजमेंट कोर्स क्या हैं ?
होटल मैनेजमेंट एक प्रोफेशनल कोर्स है। इस कोर्स के अपने कुछ नियम हैं और कोर्स के लिए अलग-अलग प्रकार की योग्यताएं भी मांगी जाती है। सामान्य तौर पर इस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए नीचे दी गई योग्यता को आपको पूरा करना आवश्यक होता है।

  • दसवीं अथवा 12वीं कक्षा को 55% अंकों के साथ पास करना आवश्यक है।
  • इसमें मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • एंट्रेंस एग्जाम भी कुछ इंस्टिट्यूट लेते हैं उसे आपको देना जरूरी है।
  • बातचीत करने की कला अच्छी होनी चाहिए।
  • अंग्रेजी भाषा की साधारण समझना आवश्यक है।
  • दिमाग रचनात्मक होना चाहिए।
  • पर्सनैलिटी अच्छी होनी चाहिए।

12 वीं के बाद क्यों करें BHM?
आप होटल मैनेजमेंट के कोर्स को UG लेवल अथवा PG लेवल पर कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जो 12वीं कक्षा को पास करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहते हैं, वह यूजी लेवल पर कोर्स करने के लिए पात्र होते हैं, वही जो विद्यार्थी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स करना चाहते हैं वह पीजी लेवल पर कोर्स करने के लिए पात्रता रखते हैं।

बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एक ऐसा कोर्स है, जो कुल 4 साल का होता है और यह अंडर ग्रेजुएट कोर्स की श्रेणी में आता है अर्थात 12वीं पास व्यक्ति इस कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

यह कोर्स टोटल 8 सेमेस्टर में विभाजित होता है और इसमें हर सेमेस्टर में विद्यार्थियों को थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल सब्जेक्ट की स्टडी करवाई जाती है। नीचे हमने आपको उन सब्जेक्ट के नाम दिए हैं, जो होटल मैनेजमेंट के बैचलर प्रोग्राम में आपको पढाए जाते हैं।

BHM के विषयों के बारे में जानकारी :

  • इवेंट मैनेजमेंट
  • हाउस कीपिंग
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  • पब्लिक रिलेशन
  • एकाउंटिंग
  • बिज़नस लॉ
  • कम्युनिकेशन स्किल
  • बिज़नस एथिक्स
  • फ़ूड प्रोडक्शन
  • फ्रंट एंड ऑपरेशन
  • मैनेजमेंट स्किल्स
  • ट्रेवल एंड टूरिज्म

होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में एंट्री करने के लिए आपके अंदर कुछ आवश्यक कौशल भी होने चाहिए, जो नीचे बताए गए हैं। होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए कौशल :

  • अच्छी बातचीत की कला।
  • अच्छी पर्सनालिटी।
  • क्रिएटिव होना चाहिए।
  • ग्राहक का सम्मान करना आना चाहिए‌।
  • अनुशासन में रहना चाहिए।
  • अच्छा श्रोता वाला होना चाहिए।
  • भरपूर आत्मविश्वास होना चाहिए।
  • समय का पाबंद होना चाहिए।
  • जिम्मेदारी लेने वाला होना चाहिए।

होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद आपको संभावित तौर पर नियुक्ति मिलती है :

  • मेनेजर ऑफ़ होटल |
  • किचेन मेनेजर |
  • इवेंट मेनेजर |
  • फ्रंट ऑफिस मेनेजर |
  • बैंक्वेट मेनेजर |
  • शेफ |
  • डायरेक्टर ऑफ़ होटल ऑपरेशन |
  • फ्लोर सुपरवाइजर |
  • हाउस कीपिंग मेनेजर |
  • गेस्ट सर्विस सुपरवाइजर/ मेनेजर |
  • वेडिंग कोऑर्डिनेटर |
  • रेस्टोरेंट मेनेजर |
  • फ़ूड सर्विस मेनेजर |
  • फ़ूड एंड विबरेज सुपरवाइजर |