झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची में गुरुवार को 12 वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में संत जॉन इंटर कॉलेज के 94 विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण करते हुए झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) पीयूष रंजन ने 12 वीं की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की प्रतिभा सम्मान का यह कार्यक्रम आपके मेहनत , लगन और परिश्रम का परिणाम है। अपने 12 वीं की परीक्षा में जो अंक प्राप्त किया है वह सिर्फ एक आस्पेक्ट है। तीन घंटे की परीक्षा में आपके ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन संभव नहीं है। मार्क्स के साथ जीवन में और भी बहुत सारी आवश्यक चीजें शामिल है। झारखंड राय विश्वविद्यालय में हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास पर जोर देते हैं। चरित्र निर्माण एवं देश के जिम्मेदार नागरिक बनाने पर हमारा जोर रहता है।
कुलपति प्रो ० पीयूष रंजन ने विद्यार्थियों से कहा की अब तक अपने जीवन में जो भी सफलता प्राप्त की है वह सामूहिक प्रयास का नतीजा है इस सफलता में आपके माता -पिता एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जो हमेशा आपके पीछे खड़े रहते हैं आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब आप सब की विद्यालय शिक्षा का अंत हो रहा है और अब आपको नयी यात्रा के लिए खुद को तैयार करना है। आप उच्च शिक्षा के लिए किसी भी संकाय का चुनाव करें हरेक विषय में अवसर है। किस विषय का चुनाव करना है यह आपकी रुचि पर निर्भर करता है।उन्होंने कहा की मैं विद्यार्थियों से हमेशा कहता हूँ की ऑलवेज ड्रीम बिग लेकिन सपना नींद में नहीं बल्कि सपना ऐसा हो जो हमें सोने न दे। आने वाले समय में आप जो भी करना चाहते हैं उसके लिए लगन , मेहनत और दृढ़ इक्षा तो जरुरी है ही लेकिन जरुरी या भी है की अच्छा इंसान बने।
झारखंड राय विश्वविद्यालय की डीन (कॉमर्स एवं मैनेजमेंट संकाय ) प्रो ० (डॉ०) हरमीत कौर ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा की 12 वीं के बाद विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है की इसके बाद अब क्या करें ? उन्होंने वाणिज्य विषय में कैरियर बनाने की इक्षा रखने वाले छात्र छात्राओं को इसके बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया। उन्होंने कहा की आज के दौर में कॉमर्स का मतलब केवल अकॉउंटेन्सी की पढ़ाई नहीं रह गयी है। आज इसका दायरा बहुत बढ़ चूका है। उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रेडीसनल कॉमर्स की जगह मॉडर्न सिलेबस के साथ बीकॉम की पढ़ाई करने की सलाह दी।
झारखंड राय विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो० सब्यसाची चक्रवर्ती ने समारोह में उपस्तिथ विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करते हुए कहा की झारखंड में अब उच्च शिक्षा की पढाई का दायरा बढ़ा है। विद्यार्थियों को पहले कई चुनिंदा कोर्स की पढाई करने के लिए रांची से बाहर जाना पड़ता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बदलाव दिख रहा है। प्रो ० चक्रवर्ती ने उन्हें माईनिंग इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट और फार्मसी जैसे कोर्स के भविष्य के अवसरों से अवगत करते हुए कहा की आने वाले समय में इनमें जॉब के अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित संत जॉन इंटर कॉलेज के शिक्षक मो ० तहसीन आलम ने इस प्रकार के आयोजन पर विश्वविद्यालय का धन्यवाद जताते हुए कहा की सम्मान समारोह विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा जगाने का कार्य करता है। इस प्रकार के आयोजन के जरिये बच्चों के अंदर कुछ बेहतर करने की भावना जन्म लेती है। कार्यक्रम में झारखंड राय विश्वविद्यालय के डीन प्रो ० डॉ ० सुमित कुमार पांडेय भी उपस्थित थे।
