Archives

blood donation camp at JRU

207 यूनिट ब्लड का संग्रह करते हुए झारखंड राय विश्वविद्यालय ने कायम किया नया रिकॉर्ड

झारखंड राय विश्वविद्यालय ने रक्त दान में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 27 नवंबर 2024 को रिम्स रांची ब्लड सेंटर और झारखंड राय विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल एवं हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए रक्त दान शिविर में विश्वविद्यालय ने 207 यूनिट रक्त संग्रह करते हुए एक बेंचमार्क स्थापित किया है। रक्त दान शिविर में उपस्तिथ रिम्स ब्लड सेंटर के सीनियर रेजिडेंट डॉ० चंद्रभूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि 207 यूनिट रक्त संग्रह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

ALL PROGRAMS-STRIP

रिम्स रांची ब्लड सेंटर की इंचार्ज डॉ० सुषमा कुमारी (इन ट्रांजिशन ) ने इस सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड राय विश्वविद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। पिछले 9-10 वर्षों से रिम्स रांची और झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के द्वारा निः शुल्क रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रिम्स ब्लड सेंटर को प्रतिदिन 120 से 180 यूनिट ब्लड और कंपोनेंट्स की जरुरत होती है। रक्त संग्रह का कार्य मुख्य रूप से दो तरीकों से किया जाता है। रिप्लेसमेंट डोनेशन और वॉलेंट्री डोनेशन। वॉलेंट्री डोनेशन में झारखंड राय विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

झारखंड राय विश्वविद्यालय की इस सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० (डॉ०) सविता सेंगर ने विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, हेल्थ क्लब एवं रक्त दान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय कर्मियों की प्रसंशा की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में पीछे नहीं है। इस सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वाहन में रिम्स ब्लोड्ड बैंक का सहयोग सदैव मिलता रहा है।

झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के कुल सचिव प्रो० (डॉ०) पीयूष रंजन ने रक्त दान शिविर में सर्वाधिक ररक्त संग्रह पर विचार देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि रक्त दान सर्वाधिक संतुष्टि प्रदान करने वाला सामाजिक कार्य है क्योंकि इससे लोगों की जान बचायी जाती है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में युवाओं को आगे आकर और लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य करना चाहिए।

207 यूनिट रक्त संगृहीत किये जाने पर ख़ुशी विकट करते हुए डॉ० चंद्र भूषण सीनियर रेजिडेंट रिम्स ब्लड बैंक विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना उन्होंने कहा कि झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची के द्वारा पूर्व के वर्षों में भी रक्त दान को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है जिसकी सराहना रिम्स के द्वारा की गयी है। विश्वविद्यालय में रिम्स ब्लड बैंक के सहयोग से यह आयोजित होने वाला यह 9 वां रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में सर्वाधिक 207 यूनिट रक्त संगृहीत करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया गया जो एक लैंडमार्क है।

रक्त दान शिविर के सफल आयोजन में प्रो० रश्मि राज एवं एनएसएस समन्वयक प्रो० ओमप्रकाश सत्यम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।