CBSE 12 वीं का परिणाम पुरे भारत के छात्रों के लिए सबसे बहुप्रतीक्षित घोषणाओं में से एक है। विद्यार्थी बेसब्री से इस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
कक्षा 12 वीं का परिणाम किसी भी छात्र छात्रा के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है जिसके बाद उसके भविष्य के शैक्षणिक और करियर सम्बन्धी निर्णयों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 घोषित कर सकता है। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, 2026 के कक्षा 12वीं के परिणाम मई 2026 तक घोषित होने की संभावना है। कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने की तिथि और समय की पुष्टि जल्द ही की जाएगी। जिन छात्रों ने 12वीं की विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की परीक्षा दी है, वे परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
CBSE मई के मध्य तक 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इस साल सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी ।सीबीएसई स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने से पहले वह इन डिटेल्स को तैयार रखें ।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस, आईवीआरएस, डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट मई के बीच में जारी होने की उम्मीद है, हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक नतीजे जारी होने की तारीख और समय की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं।
CBSE 12th पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने होंगे जिसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट शामिल होगा। स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में अलग-अलग 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे और साथ ही कुल मिलाकर 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे. बता दें सीबीएसई किसी तरह की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता और न ही टॉपर्स का ऐलान करता है। अगर कोई स्टूडेंट सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल होता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन करवाएगा जिसमें वो स्टूडेंट्स शामिल हो पाएंगे जिन्हें बोर्ड परीक्षा में कम परसेंट मिले हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वो स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे और फीस का पेमेंट करने के बाद उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स को अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।
क्या सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 13 मई को जारी होगा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट 2026 के लिए अभी तक किसी ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन बोर्ड के इतिहास और हालिया अपडेट्स के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट पहले जारी किया जा सकता है।फिर उसके कुछ ही घंटों या एक-दो दिन बाद 10वीं के नतीजे घोषित होंगे। 2024 और 2025 में सीबीएसई बोर्ड के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि इस साल भी सीबीएसई बोर्ड यही पैटर्न दोहरा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी करेगा?
पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम मई 2026 में जारी कर सकता है। - रिजल्ट कहां देख सकते हैं?
कक्षा 12वीं के छात्र अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। - इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। - प्रिंटेड मार्कशीट कब मिलेगी?
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल से आधिकारिक मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है। - सप्लीमेंट्री/री-एग्जाम कब होंगे?
सीबीएसई आमतौर पर जून-जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है, जिनकी तारीख बोर्ड बाद में जारी करेगा।
