बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया दिया गया है। जो उम्मीदवार इस साल कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे छात्र अब अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा में आदित्य प्रकाश अमन ने टॉप किया है।
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी, जबकि कक्षा बारहवीं की परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। कक्षा दसवीं की परीक्षा के लिए 1,699 एग्जाम सेंटर और कक्षा बारहवीं की परीक्षा के लिए 1,762 एग्जाम सेंटर तैयार किए गए थे।
बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
BSEB द्वारा जारी बयान के अनुसार, कुल 5,16,928 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 5,11,744 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी मिली और 82,425 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए।बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि समस्तीपुर जिले के विज्ञान संकाय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
कला संकाय में गया जी जिले की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.8 प्रतिशत) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।बीएसईबी अध्यक्ष ने कहा कि जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं या अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे 25 मार्च से दो अप्रैल तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BSEB 12th पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी स्टूडेंट को पास होने के लिए बोर्ड में हर विषय में कम सम कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा. आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की घोषणा भी होगी. पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और दूसरे इनाम दिए जाएंगे. वहीं दूसरे स्थान और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को भी नकद इनाम और लैपटॉप मिलेगा
12वीं का रिजल्ट जारी, अब 10वीं की बारी।
बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने की तैयारी में जुट गया है । बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले ही बता चुके हैं कि इस साल मार्च महीने के अंदर ही 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 से पहले जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा और छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से मार्कशीट चेक कर पाएंगे।
BSEB ने 35 दिन में दिया रिजल्ट, बना नया रिकॉर्ड।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इस बार सिर्फ 35 दिनों में परिणाम जारी कर दिया गया। तेजी के मामले में बिहार बोर्ड ने फिर बाजी मार ली।
बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट देने का रिकॉर्ड बनाया है । इस उपलब्धि ने बोर्ड की कार्यशैली को अलग पहचान दी है।छात्रों और अभिभावकों में भी इसे लेकर संतोष दिखा। अन्य राज्यों के मुकाबले यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस बार तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया गया। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों को अलग-अलग इंतजार नहीं करना पड़ा।
