NIT राउरकेला में आयोजित भारत के सबसे बड़े माइन टेक फेस्टिवल MINARE 2026 में झारखंड राय विश्वविद्यालय के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
मीनारे 2026 में दो कैटेगरी में विद्यार्थियों को पुरस्कार मिला है। पहला कैटेगरी है माइन मेक इनोवेट और दूसरा पुरस्कार केस-और-लेंटेड कैटेगरी में प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को पहला पुरस्कार के लिए 10 हजार रुपए एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 7 हजार रुपए की राशि मिली है मिली है।
प्रतियोगिता में माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के सर्बानु बनर्जी , कुंज राय एवं प्रशांत कुमार ने हिस्सा लिया था जो क्रमशः पहले और दुसरे स्थान पर रहे ।
प्रतियोगिता में झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद, विभिन्न राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, बीआईटी सिंदरी, एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर और भारतीय इंजीनियरिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, शिवपुर सहित कई प्रमुख संस्थानों की टीमों को पीछे छोड़ दिया।
झारखंड राय विश्वविद्यालय प्रसाशन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विभाग और विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी है। विश्वविद्यालय की चांसलर प्रो० सविता सेंगर ने इस उपलब्धि को शिक्षकों का कुसल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा की हमारे विद्यार्थी पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विशाविद्यालय का गौरव बढ़ाते रहे हैं।
झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो ० पीयूष रंजन ने माइनिंग इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे विद्यार्थियों के मीनारे 2026 में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह विभाग प्रारंभ से ही माइनिंग इंजीनियरिंग के डिप्लोमा और बी टेक पाठ्यक्रम की गुणवत्ता को लेकर राज्य भर में चर्चित रहा है। यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर निकले छात्र और छात्राएं देश की कई शीर्ष कोल उत्पादन कंपनियों में कार्यरत हैं।
झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची की कुलसचिव डॉ ० अमृता मजूमदार ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की यह उपलब्धि बेहद ख़ास है। इसके पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और कुशल मार्गदर्शन शामिल है।
डिपार्टमेंट ऑफ़ माईनिंग इंजीनियरिंग के समन्वयक प्रो ० सुमित किशोर ने भी इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनायें दी और कहा की विद्यार्थियों का एन आई टी जैसे संस्थानों में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करना विभाग और शिक्षकों के लिए हर्ष और गौरव की बात है .
