भारत का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी के साथ नई ऊंचाइयां छू रहा है। रांची जैसे शहर भी इससे अछूते नहीं है। टाटा समूह इस शहर में ताज होटल का निर्माण करने वाला है। झारखंड में खुलने वाले 5 स्टार होटलों में से 3 होटल रांची में खुलेंगे। यह सभी होटल झारखंड आने वाले यात्रियों को विश्व स्तर की सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। हॉस्पिटैलिटी और होटल इंडस्ट्री का झारखंड में निवेश की रूचि स्पष्ट करती है की झारखंड और खासकर रांची के प्रति पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखने एवं होटल उद्योग के चार्मिंग जॉब्स से जुड़ने के लिए जरुरी है इससे जुड़ी पढ़ाई। बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट BHM की डिग्री इसके लिए सबसे सही चुनाव है।
होटल मैनेजमेंट कोर्स BHM क्या है ?
होटल मैनेजमेंट एक प्रोफेशनल कोर्स है। BHM का full form “Bachelor of Hotel Management” होता है। यह एक ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है, जिसमें होटल प्रबंधन, मार्केटिंग, हाउसकीपिंग, खानपान और अन्य संबंधित विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। होटल इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों की यह पसंदीदा कोर्स है।
होटल मैनेजमेंट कोर्स में कैसे मिलेगा दाखिला ?
ऑनलाइन एडमिशन लेने की प्रक्रिया :
- झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची में 3 वर्षीय बैचलर इन होटल मैनेजमेंट कोर्स प्रारंभ किया गया है। इस कोर्स में नामांकन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीको से ले सकते हैं।
- ऑनलाइन एडमिशन के लिए सबसे पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट को लॉगिन करें जिसका पता है www.jru.edu.in है।
- इस बटन पर क्लिक के बाद Admission (नामांकन) लिखे बटन को क्लिक करें।
- इसे क्लिक करते ही आपको सबसे पहला टैब जो दिखाई देगा वह होगा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म (Online Application Form 2025) जिसे क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म को सावधानी के साथ भरें।
- फॉर्म भरते समय सभी महत्वपूर्ण आवश्यक कागजात अपलोड करें। इस दौरान सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भरना नहीं भूलें।
- सभी जरुरी दस्तावेज और फोटो अटैच करने के बाद आप को नामांकन शुल्क भी जमा करना होगा जो आप ऑनलाइन ही पेमेंट गेटवे की मदद से बहुत जल्दी और आसानी से कर सकते हैं।
- नामांकन से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप How to Apply बटन को क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- Admission बटन क्लिक करते ही आपको इसके नीचे कई बटन दिखाई देंगे जिनमें WHY STUDY AT JRU? बटन आपको यह समझने में मदद करेगा की आप इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन क्यों लें ?
- WHY STUDY AT JRU? यह बताता है की झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची में क्या क्या खास है।
- Admission बटन में एक महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी है वह है एजुकेशन लोन (Educational Loan) यह आपके काम की जानकारी है।
- झारखंड राय विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बैंक लोन लेकर पढ़ाई करने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर या कॉउंसलर से संपर्क करें।
- स्कॉलरशिप सुविधा : झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची मेधावी छात्र छात्राओं को मेरिट स्कॉलरशिप सुविधा प्रदान करती है।
ऑफ लाईन कैसे मिलेगा एडमिशन :
- झारखंड राय विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न डिप्लोमा ,यूजी और पीजी कोर्स में ऑफ लाईन एडमिशन की प्रक्रिया बेहद सरल है।
- सबसे पहले आप झारखंड राय विश्वविद्यालय , रांची के नामकुम स्थित स्थायी कैंपस में आकर फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस खरीदें।
- नामांकन के लिए आते समय अपने साथ जरुरी दस्तावेज की छाया प्रति और पासपोर्ट साइज़ का फोटो अवश्य साथ रखें।
- कोर्स , एडमिशन और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप विश्वविद्यालय की वेबसाइट भी सर्च कर सकते है ।
- टोल फ्री नंबर (18001202546 (TOLL FREE) पर कॉल करके करियर काउंसलर से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (BHM) में नामांकन के लिए आवश्यक शर्ते :
- दसवीं अथवा 12वीं की परीक्षा 55% अंकों के साथ पास होना आवश्यक है।
- BA आर्ट्स , साइंस स्ट्रीम की डिग्री हासिल करने वाले भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
- एंट्रेंस एग्जाम भी कुछ इंस्टीट्यूट लेते हैं उसे आपको देना जरूरी है।
- बातचीत करने की कला अच्छी होनी चाहिए।
- अंग्रेजी भाषा की साधारण समझना आवश्यक है।
- दिमाग रचनात्मक होना चाहिए।
- पर्सनालिटी अच्छी होनी चाहिए।
